दुनिया की सबसे मोटी महिला ने जताई खास ख्वाहिश, सुषमा करेंगी मदद
मिस्र के इजिप्ट की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ईमान अहमद को दुनिया की सबसे मोटी महिला हैं। उनका वजन 500 किलोग्राम के आस-पास है।
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मोटी महिला ने भारत आकर अपने इलाज की इच्छा जताई है। इसके लिए उन्होंने वीजा की अपील भी की। हालांकि उनके वीजा की अपील को किसी वजह से स्वीकार नहीं किया गया।

ईमान अहमद ने मेडिकल वीजा के लिए किया था अप्लाई
मिस्र के इजिप्ट की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ईमान अहमद को दुनिया की सबसे मोटी महिला करार दिया गया है। उनका वजन 500 किलोग्राम के आस-पास है।
ईमान अहमद ने भारत आकर अपना इलाज कराने की इच्छा से वीजा के लिए अप्लाई किया, हालांकि उनकी इच्छा पूरी नहीं हो सकी क्योंकि किसी वजह से उन्हें वीजा नहीं दिया गया।
जिसके बाद मुंबई के डॉक्टर मुफ्फी लकड़ावाला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि मैम, एजिप्ट की 500 किग्रा. की महिला ईमान अहमद अपनी जान बचाने के लिए भारत इलाज कराने आना चाहती हैं, सामान्य तरीके से उन्हें मेडिकल वीजा देने से मना कर दिया गया है। कृपया उनकी मदद कीजिए।
मुंबई के डॉक्टर ने सुषमा स्वराज को किया ट्वीट
सुषमा स्वराज, जो किडनी फेल होने की शिकायत के बाद से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। उन्होंने उसी दिन डॉक्टर को जवाब दिया। केंद्रीय मंत्री ट्वीट में कहा कि धन्यवाद इस मामले को मेरे सामने लाने के लिए, मैं जरूर उनकी मदद करूंगी।
ईमान अहमद अब्दुलाती, जिनका वजन 500 किग्रा. है। वो पिछले 25 साल से अपने घर से बाहर नहीं निकली हैं। 11 साल की उम्र में वह अपने घर से बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि ईमान अहमद अब्दुलाती का जब जन्म हुआ था तब भी उनकी उम्र 5 किग्रा था।












Click it and Unblock the Notifications