World Health Day 2025: 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है स्वास्थ्य दिवस? जानें क्यों खास है इस साल की थीम?
World Health Day 2025: आज की दौड़ती भागती दुनियां में खुद को फिट रखना एक चुनौती भरा काम है। इसी चुनौती से निपटने के लिए हर साल विश्वभर में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2025) के रूप में मनाया जाता है।
इस दिन वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और सेहत से जुड़े अधिकारों के बारे में चर्चा की जाती है और जागरूकता बढ़ाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बेहतर बनाना है।

विश्व भर में 7 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है स्वास्थ्य दिवस? क्या है इसका इतिहास? इस साल की थीम क्या है? आईए विस्तार से जानते हैं...
World Health day history: क्यों मनाया जाता है स्वास्थ्य दिवस?
7 अप्रैल 1948 के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की गई थी और इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य दिवस की भी नींव रखी गई। हालांकि, सबसे पहली बार इसे 22 जुलाई 1949 में मनाया गया लेकिन विश्वभर के युवाओं को इससे जोड़ने और स्वास्थ्य जागरूकता में उनकी भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी देशों की सहमती से 7 अप्रैल का दिन सुनिश्चित किया गया।
साल 1945 में संयुक्त राष्ट्र में ब्राजील और चीन ने एक वैश्विक स्वास्थ्य संगठन बनाने का सुझाव दिया, जो किसी भी देश के सरकारी नियंत्रण से अलग हो और जिम्मेदारी के साथ काम करे। इस सुझाव को विश्व भर में फैलती कई बीमारियों और विभिन्न तरह की स्वास्थ्य जागरुकताओं को बढ़ावा देने के लिए इसे एक अच्छी पहल मानी गई और 1946 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के संविधान की पुष्टि की गई।
7 अप्रैल 1948 को जब ये संविधान लागू हुआ तब इसमें 61 देश शामिल थे। 7 अप्रैल 1950 को जब अधिकारिक तौर पर पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया तो इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों में स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना, लोगों में स्वास्थ्य अधिकारों की जानकारी देना और खतरनाक एवं जानलेवा बीमारियों के प्रकोप पर नियंत्रण रखना था।
World Health day 2025 theme: क्या है इस साल की थीम ?
दुनिया भर के लोगों में हेल्थ इश्यू की जागरूकता को बढावा देने के लिए हर साल अलग-अलग थीम तय की जाती हैं। इस थीम का एक खास महत्तव होता है। इस बार के वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 की थीम 'स्वस्थ शुरुआत, आशाजनक भविष्य' (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) है।
यह थीम माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रख कर तय किया गया है। इस विषय का मुख्य उद्देश्य प्रेगनेंसी, डिलीवरी और पोस्टपार्टम केयर के समय उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की जरूरतों पर जोर देना है, ताकि मातृ और नवजात मृत्यु दर (Maternal and neonatal mortality) को कम किया जा सके।
इस थीम का एक उद्देश्य दुनिया को महिलाओं और प्रेगनेंसी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरुक करना है। यह अभियान मातृ और नवजात शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान माताओं और नवजात शिशुओं की होने वाली मौतों की रोकथाम और महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देना है।












Click it and Unblock the Notifications