World Happiness Report: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देश, जानिए भारत का नंबर ?

नई दिल्ली, 19 मार्च। संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार 18 मार्च को साल 2022 की विश्व प्रसन्नता सूची (वर्ल्ड हैपीनेस रिपोर्ट 2022) जारी कर दी है। संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से बनाई गई इस सूची में 146 देश शामिल हुए हैं। फिनलैंड लगातार पांचवी बार इस सूची में टॉप पर बना हुआ है। वहीं अफगानिस्तान को इस सूची में सबसे निचले पायदान पर रखा गया है।

ये हैं टॉप-10 देश

ये हैं टॉप-10 देश

खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड ने इस बार भी बाजी मारी है और यह देश टॉप पर बना हुआ है। फिनलैंड के बाद डेनमार्क का नंबर है जबकि आइसलैंड तीसरे नंबर पर है।

इस सूची में आगे स्विटजरलैंड चौथे, नीदरलैंड पांचवें, लग्जमबर्ग छठे, स्वीडन सातवें, नार्वे आठवें, इजरायल 9वें, और न्यूजीलैंड 10वें स्थान पर है।

11 से 20
10 नंबर से आगे बढ़ने पर आस्ट्रिया 11वें, आस्ट्रेलिया 12वें, आयरलैंड 13वें, जर्मनी 14वें, कनाडा 15वें, अमेरिका 16वें, ब्रिटेन 17वें, चेक रिपब्लिक 18वें, बेल्जियम 19वें और फ्रांस 20वें नंबर पर हैं।

भारत का कौन सा स्थान?

भारत का कौन सा स्थान?

खुशहाल देशों की सूची में भारत 136वें स्थान के साथ काफी नीचे है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। भारत पिछले साल 139वें नंबर पर था और किसी तरह सबसे दुखी 10 देशों की लिस्ट से बाहर रहा था।

विश्व प्रसन्नता सूची में भारत की स्थिति जहां चिंताजनक हैं वहीं पड़ोसी देशों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

भारत से आगे उसके पड़ोसी

भारत से आगे उसके पड़ोसी

रिपोर्ट में पाकिस्तान को 121वां स्थान मिला है वहीं बांग्लादेश ने 100 देशों में अपनी जगह बनाई है। बांग्लादेश 94वें स्थान पर है जबकि चीन को 72वीं रैंकिंग हुई है। लिस्ट पर नजर डालें तो साफ दिखाई दे रहा है कि अफगानिस्तान को छोड़कर भारत के पड़ोसी देश खुशहाल देशों की सूची में आगे हैं।

ये है 10 सबसे अप्रसन्न देश

ये है 10 सबसे अप्रसन्न देश

इसी रैंकिंग में बीते साल बंदूक के जरिए सत्ता परिवर्तन को झेल चुके अफगानिस्तान को सबसे अप्रसन्न देश माना गया है। यह लिस्ट में 146वें नंबर पर है। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ के अनुमान के मुताबिक अगर मदद न पहुंचाई गई तो इस साल सर्दियों में यहां 5 साल से कम उम्र के 10 लाख बच्चे भूख से मर सकते हैं।

अफगानिस्तान के बाद लेबनान, जिम्बाब्बे, रवांडा, बोत्सवाना, लेसोटो, सियरा लियान, तंजानिया, मलावी, जांबिया का स्थान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+