मुंबई-पुणे के बीच दौड़ेगी दुनिया की पहली हाइपरलूप ट्रेन, 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी रफ्तार
दुनिया की पहली हाइपरलूप मुंबई से पुणे के बीच चलने वाली है। रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइपरलूप की आधारशिला रखी। इसके चलने के बाद से मुंबई और पुणे के बीच की 150 किलोमीटर की दूरी काफी कम हो जाएगी। फिलहाल मुंबई से पुणे जाने में लगभग 3 घंटे लगते हैं जो हाइपरलूप के बाद घटकर 20 मिनट रह जाएंगे
Recommended Video


मुंबई। दुनिया की पहली हाइपरलूप मुंबई से पुणे के बीच चलने वाली है। रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइपरलूप की आधारशिला रखी। इसके चलने के बाद से मुंबई और पुणे के बीच की 150 किलोमीटर की दूरी काफी कम हो जाएगी। फिलहाल मुंबई से पुणे जाने में लगभग 3 घंटे लगते हैं जो हाइपरलूप के बाद घटकर 20 मिनट रह जाएंगे।

पिछले साल साइन हुआ था करार
मुंबई और पुणे के बीच हाइपरलूप चलाने को लेकर वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के बीच करार हुआ है। पिछले साल मई में वर्जिन ग्रुप ने महाराश्ट्र सरकार के साथ मेमोरेंडम फ अंडरस्टैंडिंग साइन किया था। इसके तहत 3 सालों में वर्जिन टेस्ट ट्रैक का निर्माण करेगा और 6 सालों में मुंबई-पुणे के बीच हाइपरलूप का काम पूरा किया जाएगा। रविवार को इसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी।

1000 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी रफ्तार
महाराष्ट्र निवेशक सम्मेलन के पहले दिन वर्जिन ग्रुप के चेयरमैन रिचर्ड ब्रैन्सन ने कहा, 'हमने महाराष्ट्र के साथ हाइपरलूप का करार किया है। इसकी शुरुआत परीक्षण के लिए ट्रैक बनाने के साथ होगी। इसके जरिये 15 करोड़ यात्री सलाना सफर कर पाएंगे।' हाइपरलूप को मुंबई-पुणे के अलावा नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी जोड़ा जाएहा। इसकी रफ्तार 1000 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। इसे देश के सबसे बिजी एक्सप्रेस-वे मुंबई-पुणे हाइवे के साथ-साथ बनाया जाएगा। यात्रियों के साथ-साथ कार्गो ऑपरेशन के लिए भी इसका इस्तेमाल होगा।

एलन मस्क के दिमाग की उपज है हाइपरलूप
हाइपरलूप हवाई जहाज की स्पीड से यात्रियों और कार्गो ऑपरेशन के लिए बनाया गया था। ये टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क का आइडिया था। हाइपरलूप के जरिये मुंबई और पुणे के बीच खंभों पर एक ट्यूब बिछाई जाएगी जिसके अंदर हाइपरलूप ट्रेन दौड़ेगी। ये ट्रेन चुंबकीय शक्ति से ट्यूब के अंदर हवा में दौड़ेगी। ये इसके लिए सोलर पावर और विंड पावर का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि हाइपरलूप का किराया हवाई यात्रा के मुकाबले काफी कम होगा।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
Keral election 2026: 'केरल में खिलेगा कमल, LDF-UDF दोनों भ्रष्टाचारी', पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 5 बड़ी बातें -
Strait of Hormuz संकट के बीच PM मोदी का बड़ा दांव: ‘E20’ से घटेगा तेल आयात, किसानों की कमाई भी बढ़ेगी! -
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
Mann ki Baat में PM मोदी का अलर्ट, वैश्विक तनाव के बीच बोलें- कठिन समय में देशहित पर फोकस जरूरी, 5 बड़ी बातें -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications