तस्वीरों में देखिए पर्यावरण दिवस
पांच जून को दुनिया के साथ ही साथ पूरे देश में पर्यावरण दिवस मनाया गया। चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को पर्यावरण बचाने की बात भी याद आई।
लोगों ने अपने-अपने तरीकों से लोगों को पर्यावरण बचाने की सीख दी। कहीं स्कूली बच्चों ने रैलियां निकालीं तो कहीं किसी ने अपनी मूंछों के जरिए लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की।
आप भी तस्वीरों के जरिए देखिए कि कैसे बीकानेर से लेकर राजस्थान तक लोगों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को पर्यावरण की अहमियत और इसे बचाने की सीख दी। आगे की स्लाइड्स में देखिए पर्यावरण दिवस के कुछ खास अंदाज।

गुलजार की 'ग्रीन पोएम्स'
बॉलीवुड के मशहूर गीतकार, शायर और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार हासिल करने वाले गुलजार ने इस खास मौके पर अपनी किताब 'ग्रीन पोएम्स' को पटना में लांच किया।

यह तरीका है निराला
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में लड़कियों ने अपने चेहरे को पेंट करके लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आने की अपील की।

स्कूटर से दिया मैसेज
यह हैं गीनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर राजेंद्र तिवारी। गुरुवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर इन्होंने कुछ इस अंदाज में पर्यावरण बचाने का संदेश लोगों को दिया।

मूंछों के साथ दी पेड़ को जादू की झप्पी
बीकानेर के गिरधर व्यास जिनकी मूंछों की लंबाई सबको हैरान कर देती है, ने पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी मूंछों के साथ आम के पेड़ को एक जादू की झप्पी दी।

जीवन के दो खर-दूषण
गुड़गांव के एक स्कूल में पढ़ने वाली इन बच्चियों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर एक रैली निकाली। इस रैली के दौरान उन्होंने जो पोस्टर लिए हुए थे उन पर लिखी बातों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

समझाई रिन्यूबल एनर्जी की महत्ता
बैंगलोर में पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्रीन समिट 2014 का आयोजन किया गया था। इस दौरान लोगों को रिन्यूबल एनर्जी के बारे में बताया गया। इस मौके पर आए प्रतिनिधिमंडल ने एक इंडिया रिन्यबूल एनर्जी स्टेटस रिपोर्ट 2014 जारी की।

बचाएं पर्यावरण और लाएं एक अंतर
गुवाहाटी में बच्चों ने इस मौके पर एक रैली निकाली। इन बच्चों ने लोगों को संदेश दिया कि आज पर्यावरण बचाएं और अपना बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें।

स्टे ग्रीन स्टे हैप्पी
पर्यावरण दिवस के मौके पर बैंगलोर के कुछ स्कूली बच्चों ने कुछ रोचक संदेशों के साथ प्लेकार्ड्स तैयार किए और इस दिन को और खास बना डाला।

फैशन और पर्यावरण
लखनऊ ने पर्यावरण दिवस पर मॉडल्स ने कुछ खास कास्ट्यूम पहनकर इस दिन को फैशन का रंग दे दिया और साथ ही लोगों को जागरुक करने का प्रयास भी किया।
-
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications