World Bamboo Day: जानें आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस, क्या है इतिहास और थीम

World Bamboo Day: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व बांस दिवस, क्या है इतिहास और थीम

नई दिल्ली, 18 सितंबर: हर साल 18 सितंबर को दुनियाभर में विश्व बांस दिवस मनाया जाता है। बांस धरती पर गर्म उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय भागों में पाया जाता है और ये एक प्राकृतिक वनस्पति है। बांस का वैज्ञानिक नाम बम्बूसाइडी है। विश्व बांस दिवस यानी 18 सितंबर को बांस के रोपण के बारे में जागरूकता बढ़ाने, प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की रक्षा करने, सतत उपयोग सुनिश्चित करने के लिए मनाया जाता है। विश्व बांस दिवस पहली बार औपचारिक रूप से 18 सितंबर 2009 को बैंकॉक में आयोजित किया गया था। इसे 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में शामिल किया गया था।

World Bamboo Day

विश्व बांस दिवस के दिन लोगों को बांस की खेती को बढ़ावा देने के लिए कहा जाता है। बांस के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्हें शायद ही कभी दोबारा लगाने की आवश्यकता होती है। यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले घास के पौधों में से एक है। बांस के कई उपयोग हैं, जिनमें फर्नीचर, भोजन, जैव ईंधन, कपड़े और बहुत कुछ शामिल हैं। इसलि, आवश्यकताओं को बनाए रखने के लिए बांस की खेती बहुत महत्वपूर्ण है। बांस का उपयोग सबसे ज्यादा मुख्य रूप से पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया किया जाता है।

विश्व बांस दिवस 2021: इतिहास

विश्व बांस संगठन (डब्ल्यूबीओ) ने 18 सितंबर को बैंकॉक में 2009 को पहली बार विश्व बांस दिवस मनाने की घोषणा की थी। विश्व बांस संगठन ने 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में इस बात का ऐलान किया था कि 18 सितंबर को अब हर साल विश्व बांस दिवस मनाया जाएगा।

डब्ल्यूबीओ का उद्देश्य इस दिन को मनाने के पीछे बांस की क्षमता को और अधिक विस्तार देना है। इसके अलावा दुनिया भर के क्षेत्रों में नए उद्योगों के लिए बांस की नई खेती को बढ़ावा देना और सामुदायिक आर्थिक विकास आदि के लिए स्थानीय स्तर पर पारंपरिक उपयोगों को बढ़ावा देना है।

जानिए क्या है विश्व बांस दिवस 2021 का थीम

हर साल विश्व बांस दिवस एक थीम के साथ मनाया जाता है। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। खासतौर पर जब इसका सबसे अधिक उपयोग मानव भलाई के लिए किया जाता है। विश्व बांस संगठन (डब्ल्यूबीओ) बांस के पौधे लगाने के महत्व पर हमेशा से जोर देता रहा है। विश्व बांस दिवस 2021 का थीम है- #PlantBamboo यानी बांस के पौधे लगाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+