इस वर्किंग मदर की फेसबुक पोस्ट देख आंख भर आएगी आपकी
पुणे। इन दिनों फेसबुक पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक महिला ऑफिस में काम करती नजर आ रही है और उसका बच्चा जमीन पर लेटा हुआ है। जी हां फोटो में जो महिला है उनका नाम स्वाति चितलाकर है और वो पुणे की रहने वाली हैं। दरअसल मसला यह था कि स्वाति के बेटे की तबियत खराब थी और वो घर पर रहकर उसकी देखभाल करना चाहती थीं।

लेकिन स्वाति पर ऑफिस के काम का दबाव था और ना चाहते हुए भी उन्हें ऑफिस जाना पड़ा। चुकि स्वाति बच्चे को घर पर अकेला नहीं छोड़ सकती थी इसलिए वो उसे अपने साथ ऑफिस ले गई। इसके बाद स्वति ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा। पोस्ट के साथ स्वाति ने फोटो भी शेयर की जिसमें उनका बीमार बच्चा जमीन पर लेटा हुआ है।
अपने पोस्ट में स्वाति ने लिखा है कि ''फर्श पर कोई बच्चा नहीं बल्कि मेरा दिल लेटा हुआ है। उसे तेज बुखार था और वह घर पर किसी और के साथ रुकने के लिए तैयार नहीं था। लेकिन मुझे एक अर्जेंट लोन रिलीज करना है इसलिए इसे मैं अपने साथ ले आई। मैंने दोनों काम किए। मैं सिर्फ उन मंत्रियों को एक संदेश देना चाहती हूं जो असेंबली में सोते हैं।
स्वाति का यह पोस्ट देखते ही देखते फेसबुक पर वायरल हो गया। लोगों ने इस खूब लाइक किया और शेयर किया।












Click it and Unblock the Notifications