केरल: RSS के मार्च के दौरान CPIM के कार्यकर्ताओं ने फेंके पत्थर, 7 घायल

नई दिल्ली। केरल के कासरगोड क्षेत्र में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा निकाले गए रूट मार्च के दौरान डेमोक्रेटिक यूथ फेडेरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) कार्यकर्ताओं और आरएसएस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। हिंसा को काबू करने के लिए केरल पुलिस ने लाठीचार्ज की है। इस हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस हिंसक झड़प में 7 लोग घायल हो गए जिसमें 4 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Workers of RSS and and ruling CPI(M) DYFI workers clashed at Neeleswaram in Kerala

कासरगोड के डीएसपी ने बताया कि शुक्रवार को नीलेश्‍वरम इलाके में आरएसएस ने अपना मार्च निकाला। इस दौरान डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस वर्कर्स पर पत्‍थर फेंके। डीवाईएफआई ने मार्च रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर आरएसएस और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस को अनियंत्रित भीड़ को वहां से हटाने से बहुत मेहनत करनी पड़ी। इस हिंसा में शामिल उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इस हिंसक झड़प में 4 पुलिसकर्मी और आरएसएस तथा माकपा के 3 कार्यकर्ता भी घायल हो गए। स्थानीय माकपा नेताओं का दावा है कि आरएसएस कार्यकर्ता क्षेत्र में उनके कैडरों पर हमला करते रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+