शीना बोरा केस के आरूषि हत्याकांड नहीं बनने दूंगा: पुलिस कमिश्नर

मुंबई। रिश्तों के मकड़जाल में उलझे शीना बोरा केस को सुलझाने में दिन-रात एक करने वाले मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने मीडिया में पहली बार इस केसको लेकर कुछ कहा है।

राकेश मारिया ने भास्कर टाइम्स को दिये अपने इंटरव्यू में बोला है कि वो शीना बोरा केस को साल 2008 का आरूषि हत्याकांड नहीं बनने देंगे। राकेश मारिया ने दावा किया है कि वो 30 सितंबर से पहले इस केस की गुत्थी को सुलझा लेंगे। आपको बता दें कि राकेश मारिया 30 सितंबर के बाद रिटायर हो जायेंगे।

गौरतलब है कि देश की अब तक सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री आरूषि हत्याकांड है जो कि साल 2008 में हुआ था, हालांकि इस केस में आरूषि के मम्मी-पापा नुपुर तलवार और राजेश तलवार को ही दोषी बताते हुए उम्र कैद सुनायी गई है लेकिन अभी भी इस केस के बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब लोगों को मिल नहीं पाया है।

साक्षात्कार में राकेश मारिया ने कहा कि हम बहुत जल्द शीना केस का रिजल्ट बतायेंगे, हमारे बहुत सारे पुलिस साथी ऐसे हैं जो इस केस के कारण कई दिनों से घर भी नहीं गये हैं। यह मामला साढे तीन साल पुराना है इसलिए हमें सबूत इक्ट्ठा करने में थोड़ी परेशानी हो रही है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि इस महीने के अंत से पहले हमारे पास हर किसी के सवाल के जवाब होंगे।

मालूम हो कि शीना बोरा के हत्या के सिलसिले में उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी इन दिनों पुलिस रिमांड पर हैं। इंद्राणी स्टार इंडिया की पूर्व सीईओ रह चुकी हैं वो पीटर मुखर्जी की मौजूदा पत्नी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+