क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Google Doodle ने खास अंदाज में मनाया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को किया सलाम

Google Oneindia News

नई दिल्‍ली। 8 मार्च यानी आज दुनियाभर में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) मनाया जा रहा है। देश और दुनिया महिलाओं को सलाम कर रही है। इस खास मौके को गूगल ने भी बेहतरीन तरीके से सेलिब्रेट किया है। सर्च इंजन गूगल ने खास अंदाज में डूडल स्‍लाइड के जरिए नारी शक्ति को सलाम कर अपना सम्‍मान व्‍यक्‍त किया है।

 Womens Day Google Doodle: 13 Inspirational Quotes From Famous Women

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गूगल ने स्‍लाइड के साथ खास डूडल बनाया है, जिसमें 14 भाषाओं में महिला सशक्तिकरण के प्रेरणादायक कोट्स लिखे गए हैं। जैसे ही इस डूडल पर आप क्लिक करेंगे आपको दुनिया की अलग-अलग भाषाओं में कोट्स दिखने लगेंगे। इसमें उन महिलाओं के नाम भी शामिल किए गए हैं, जिन्‍होंने ये कोट्स दिए हैं।

<strong>पढ़ें- हेडक्वार्टर से निकालकर अब मोर्चे पर भेजे जाएंगे सेना के अधिकारी</strong>पढ़ें- हेडक्वार्टर से निकालकर अब मोर्चे पर भेजे जाएंगे सेना के अधिकारी

इनमें भारतीय मुक्‍केबाज मैरी कॉम का भी नाम शामिल है। मैरी कॉम ने लिखा है, 'यह मत कहिए कि आप कमजोर हैं क्‍योंकि आप एक महिला हैं।' गूगल के इस खास डूडल को दुनियाभर की प्रतिभाशाली महिलाओं के एक ग्रुप ने डिजाइन किया है। जहां गूगल ने खास डूडल के साल महिलाओं को सलाम किया तो वहीं एयर इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतरराष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करने जा रही है। एयर इंडिया की 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। वहीं 40 घरेलू विमानों का परिचालन पूरी तरह से महिला चालक दल के हाथों में होगा। गौरतलब है कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बनाया जाता है। इस दिस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। महिला दिवस लगभग सभी विकसित, विकासशील देशों में मनाया जाता है।

Comments
English summary
Today's Google Doodle celebrates International Women's Day 2019, with a collection of inspirational quotes from 13 notable women from different parts of the world.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X