स्मृति ईरानी की बात को दोहरा कर बुरी फंसी टीवी एंकर, मिल रही है धमकियां
नयी दिल्ली। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने महिषासुर को लेकर जो नया संग्राम शुरु कर दिया उसके भंवर में मलयालम टीवी की एक एंकर बुरी तरह फंस गई है। स्मृति ईरानी की बातों को टीवी शो में दोहराना उसे भारी पड़ा है। शो के दौरान महिषासुर जयंती को लेकर किए एक पैनल डिस्कशन में एंकर ने दुर्गा माता को 'सेक्स वर्कर' क्या कहा उसके लिए मुश्किलों का पहाड़ खड़ा हो गया। इस शो के बाद से महिला एंकर को धमकी भरे फोन आ रहे हैं। उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही है। कौन था महिषासुर, क्यों मनाते हैं जेएनयू वाले उसका शहादत दिवस?

अब तक 2000 से ज्यादा धमकी भरे फोन आ चुके है। दरअसल मलयालम के फेमस शो एशियानेट न्यूज टीवी की चीफ कॉर्डिनेटिंग एडिटर सिंधु सूर्याकुमार ने संसद में स्मृति ईरानी के बयान को दोहराया। जिसके बाद से उन्हें धमकी भरे फोन आने लगे। फोन पर लोग उनके साथ बदतमीजी से बात करते हैं। उनके मुताबिक ये फोन उन्हें विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं की तरफ से आ रहे हैं। जब स्मृति ईरानी ने कहा मां दुर्गा सेक्स वर्कर नहीं, देखें वीडियो
गौरतलब है कि जेएनयू देशद्रोह मामले में संसद मेंबोलते हुए स्मृति ईरानी ने एक पर्चा पढ़ा था। उनके मुताबिक ये पर्चा जेएनयू कैंपस में बांटा गया था। इस पर्चे में दुर्गा मां के लिए अपशब्द लिखे थे, जिन्हें स्मृति ने पढ़कर सुनाया था।












Click it and Unblock the Notifications