'कांग्रेस में टिकट पाने के लिए महिलाओं को उतारने पड़ते हैं कपड़े, बनाने पड़ते हैं शारीरिक संबंध'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। कांग्रेस पार्टी में चुनावी टिकट पाने के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने पड़ते हैं। जी हां पार्टी पर यह सनसनीखेज आरोप पार्टी के पूर्व वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेहद करीबी कहे जाने वाले चेरियन फिलिप ने लगाए हैं। फिलिफ ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इन आरोपों को सार्वजनिक किया है।

चेरियन फिलिफ ने फेसबुक पर लिखा कि यूथ कांग्रेस का शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना मॉडल प्रदर्शन था। अतीत में जिन महिलाओं ने इस तरह का प्रदर्शन गुपचुप तरीके से किया, उन्हें कांग्रेस का टिकट मिल गया। आपको बताते चलें कि 2001 में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट न दिए जाने पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।












Click it and Unblock the Notifications