वैष्णो देवी के रास्ते में महिला ने दिया बच्ची को जन्म
नई दिल्ली। बिहार से परिवार के साथ माता वैष्णो के दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रही महिला ने मार्ग में ही बच्ची को जन्म दिया। वैष्णो देवी मार्ग में तैनात बोर्ड कर्मियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। महिला ने अस्पताल में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। वैष्णो देवी मार्ग में बच्ची के जन्म से परिवारवाले बेहद खुश हैं।
भागपुर, बिहार की रहने वाली 20 साल की पार्वती देवी अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी की यात्रा पर आई थी। महिला ने पूरे परिवार के साथ यात्रा की शुरुआत की, लेकिन बाणगंगा के पास पहुंचकर महिला की प्रसव पीड़ा शुरु हो गई। महिला की हालत देख फौरन बोर्ड कर्मी महिला को बाणगंगा डिस्पेंसरी लेकर गए।
पढ़ें-7th Pay Commission: हर केंद्रीय कर्मचारी को जरूर जाननी चाहिए ये 5 बातें
वहां डॉक्टरों की मदद से महिला ने बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची और मां दोनों ही सुरक्षित हैं। महिला के घर वाले घर में बेटी के आने से खुश है। महिला के परिवारवालों का कहना है कि वैष्णो माता बेटी के रूप में उनके घर आईं है। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब वैष्णो देवी के मार्ग में महिला ने बच्ची को जन्म दिया हो। 3 साल पहले भी इसी तरह से माता वैष्णो देवी के मार्ग में महिला ने शिशु को जन्म दिया था।
पढ़ें-आपके बैंक खाते से ऐसे हो रही है पैसों की चोरी, SBI ने जारी की चेतावनी