Video: जिम के अंदर Equipment को लेकर भिड़ीं महिलाएं, एक दूसरे को चोटी पकड़ कर मारा

Girl Fight in Gym: सोशल मीडिया पर अक्सर जिम के अंदर के वीडियो वायरल होते रहते हैं। किसी वीडियो में लोग एक दूसरे से पुशअप या फिर अधिक वजन उठाने के डंबल को लेकर कंपटीशन करते हैं। या फिर एक दूसरे की जिम में गाइड करते हैं। लेकिन इस बार एक जिम का एक अलग तरह का वीडियो हो वायरल रहा है, जिस पर आप सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

Girl fight in gym

दरअसल, इस वक्त सोशल मीडिया पर जिम के अंदर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह दो महिलाओं की लड़ाई का है। वायरल वीडियो के अनुसार एक जिम में कुछ महिलाएं जिम कर रही हैं। वहीं, एक महिला स्मिथ मशीन पर भी जिम कर रही है। इस दौरान एक दूसरी महिला अपनी पारी का इंतजार कर रही है। जैसे ही पहली महिला स्मिथ मशीन को छोड़कर जाती है, दूसरी महिला स्मिथ मशीन पर आ जाती है।

हालांकि, एक और महिला जो पहले से स्मिथ मशीन के खाली होने का इंतजार कर रही थी, वह भी आ जाती है और महिला को ठेल देती है। इस बात पर दोनों महिलाओं के बीच लड़ाई हो जाती है और दोनों एक दूसरे का मुंह और चोटी पकड़ कर ठेलने लगती हैं। इस दौरान वहां मौजूद अन्य महिलाएं बीच-बचाव के लिए आ जाती हैं, जिससे दोनों अलग हो जाती हैं।

इन दोनों वीडियो पर भी यूजर्स खूब फनी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद। वहीं, एक यूजर ने लिखा इससे ज्यादा कैलोरी बर्न होगी। जबकि एक यूजर ने लिखा भाई ये स्टार्टिंग में मेरी वाली थी, इनके क्लेश के चक्कर में मैं डर गया।

आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब जिम के अंदर लड़ाई हुई है। इससे पहले दिल्ली के जिम में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर दो ग्रुपों में लड़ाई हो गई थी। इसके बाद एक ग्रुप ने 45 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग के अंति​म संस्कार के अगले दिन श्मशान भूमि में लड़े परिवार के लोग, बेटी पहुंची अस्थियां लेने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+