लंदन के होटल में लगी आग, बाल-बाल बचीं गुजरात सरकार में मंत्री दवे, जला पासपोर्ट
नई दिल्ली। गुजरात सरकार की महिला विकास मंत्री विभावरी बेन दवे बाल बाल बचीं। दरअसल, दवे लंदन में वर्ल्ड एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गई थीं। वहां वो अंबा पटेल चोरींग होटल में ठहरी थीं। अचानक होटल में लगी आग तो विभावरी बेन तो बच गईं लेकिन उनका सामान और पासपोर्ट जल गया। गुजरात सरकार से मिली जानकारी के अनुसार दवे के जरूरी कागजात और पासपोर्ट जल गए। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। उनके सारे कागजता मंत्रालय को सौंप दिए गए हैं ताकि वो जल्द से जल्द गुजरात वापस आ सकें। दवे ने राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से बात की। दवे यहां 21 से 25 जनवरी के बीच चल रहे वर्ल्ड एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गई थीं।













Click it and Unblock the Notifications