शनि शिंगणापुर मंदिर में बवाल, महिला ब्रिगेड को प्रवेस से रोका, तृप्ति देसाई हिरासत में
नयी दिल्ली। शनि शिंगनापुर मंदिर में बवाल बढ़ता जा रहा है। एक बार फिर से मंदिर के चबूतरे पर प्रवेश करने की कोशिश कर रही भूमाता बिग्रेड की कार्यकर्ताओं को प्रवेश से रोक दिया गया है। चबूतरे में प्रवेश से तृप्ति देसाई और उनकी महिला ब्रिगेड को स्थानीय लोगों ने रोक दिया है। वहीं नेतृत्व कर रहीं तृप्ती देसाई को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

आपको बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले में कहा था कि मंदिरों में प्रवेश को लेकर कोई भेदभाव नहीं होगा। लेकिन जब शनिवार को भूमाता ब्रिगेड की महिलाएं वहां पहुंचीं तो उन्हें प्रवेश से रोक दिया गया।
इस मामले में हिरासत में ली गई तृप्ति देसाई ने कहा है कि ये लोग हमारा विरोध नहीं कर रहे ये कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वो गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications