Video: महिला ने दूसरी जाति के व्यक्ति से प्रेम किया, कंधे पर प्रेमी को उठाकर चलने की सजा मिली
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के देवीगढ़ स्थित झबुआ में देश को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। आजादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की यह बेहद शर्मनाक तस्वीर है। यहां एक महिला को दूसरी जाति के व्यक्ति से प्रेम करने की वजह से ऐसी सजा दी गई है जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। महिला को पूरे गांव के सामने अपने पति को कंधे पर उठाकर चलना पड़ा, इस दौरान गांव वाले हूटिंग कर रहे थे।
जिस दौरान महिला अपने कंधे पर प्रेमी को उठाकर चल रही थी, उस दौरान बड़ी संख्या में गांव वाले भी साथ चल रहे थे। कई लोग घटना का मोबाइल फोन पर वीडियो बना रहे थे। जो सबसे शर्मनाक बात है वह यह कि एक बुजुर्ग व्यक्ति महिला के आगे आगे डांस करते हुए चल रहा था। यह घटना शुक्रवार की है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद झाबुआ के एसपी विनीत जैन ने बताया कि कुछ लोगों ने झाबुआ के देवीगढ़ में एक महिला का अपमान किया है। हमने मामला सामने आने के बाद केस दर्ज कर लिया है। सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जबकि दो लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।
#WATCH Madhya Pradesh: Villagers force a woman to carry her husband on her shoulders as a punishment in Devigarh, Jhabua allegedly for marrying a man from a different caste. (12.4.19) pic.twitter.com/aNUKG4qX7p
— ANI (@ANI) April 13, 2019