इंजीनियर का आरोप, ऑफिस में 43 सहकर्मियों ने किया यौन शोषण

नई दिल्ली। नोएडा की एक आईटी कंपनी में काम करने वाली इंजीनियर युवती ने अपने 43 सहकर्मियों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। गाजियाबाद की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस से की शिकायत में कहा है कि दफ्तर के भीतर उसे सहकर्मियों ने प्रताड़ित किया और इसमें उसका बॉस भी शामिल है।

21 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

21 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट

20 साल की युवती ने नोएडा के सेक्टर 58 पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने 21 के खिलाफ नामजद जबकि 22 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का ये भी कहना है कि वो इसकी शिकायत दिल्ली और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और महिला आयोग से भी कर चुकी है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

अश्लील इशारे किए

अश्लील इशारे किए

पीड़िता का कहना है कि वो 2016 से नोएडा की आईटी कंपनी में काम कर रही है। नवंबर 2017 में ऑफिस के अंदर कई दफा उसका शोषण किया गया। कई लोगों ने उसे अपने साथ सोने को कहा तो कई लोगों ने वॉट्सएप ग्रुप पर उसके खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक बातें की।

प्राइवेट पार्ट तक दिखाया

प्राइवेट पार्ट तक दिखाया

युवती का आरोप है कि ऑफिस के कुछ साथियों ने उसे अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और शारीरिक संबंध बनाने को कहा। पुलिस ने कहा है कि हमने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ऑफिस की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+