कर्नाटक: फरियाद लेकर पहुंची महिला तो मंत्री ने सबके सामने जड़ दिया थप्पड़, स्वाति मालीवाल ने शेयर किया VIDEO
जब सत्ता की हनक चढ़ती है तो फिर मर्यादा नहीं देखी जाती है। सियासी लोग अपनी नीचता पर उतर जाता हैं। ऐसे ही एक मामला कर्नाटक में सामने आया है। जहां बीजेपी नेता और कर्नाटक के मंत्री ने एक महिला को सबके सामने थप्पड़ मार दिया।
जब सत्ता की हनक चढ़ती है तो फिर मर्यादा नहीं देखी जाती है। सियासी लोग अपनी नीचता पर उतर जाता हैं। ऐसे ही एक मामला कर्नाटक में सामने आया है। जहां बीजेपी नेता और कर्नाटक के मंत्री ने एक महिला को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मंत्री के सामने महिला अपनी फरियाद लेकर गई थी। लेकिन मंत्री ने न बल्कि सुनने से इनकार किया, उसे सबके सामने थप्पड़ भी जड़ दिया। थप्पड़ मारते हुए कैमरे में कैद हो गया। इसका वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बेहद शर्मनाक! जिस जनता से हाथ जोड़कर वोट मांगते हो उसी जनता पर हाथ उठा रहे हो? कर्नाटक के इस मंत्री के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

गुस्से में दिखे मंत्री ने थप्पड़ मार दिया
कर्नाटक के मंत्री वी सोमन्ना रविवार को चामराजनगर जिले के हंगाला गांव में जमीन का मालिकाना हक बांटने के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जमीन का मालिकाना हक नहीं मिलने के कारण एक महिला ने अपनी शिकायत भाजपा नेता से की। गुस्से में दिखे मंत्री ने महिला को थप्पड़ मार दिया।

मंत्री सोमन्ना में थप्पड़ मारा है
वीडियो में महिला को थप्पड़ मारने के बाद भी मंत्री के पैर पकड़ रही है। पैर पकड़ कर उनसे आशीर्वाद ले रही हैं। महिला की पहचान केम्पम्मा के रूप में हुई है। हालांकि, महिला ने इस बात से इनकार किया है कि कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री सोमन्ना ने उसे थप्पड़ मारा है।

महिला ने किया इनकार
महिला ने कहा कि घर पर अन्य देवी-देवताओं के साथ मंत्री की भी पूजा करते हैं। उनके पैर छूकर हम आशीर्वाद ले रहे थे। उन्होंने मुझे सांत्वाना दी। केम्पम्मा ने कहा कि मैं एक बहुत गरीब परिवार से हूं। मैं उनके पैरों पर गिर गया और उनसे जमीन आवंटित करके मेरी मदद करने के लिए कहा। इसलिए उन्होंने मुझे उठाया और सांत्वना दी।

महिला ने किया इनकार
महिला ने कहा कि घर पर अन्य देवी-देवताओं के साथ मंत्री की भी पूजा करते हैं। उनके पैर छूकर हम आशीर्वाद ले रहे थे। उन्होंने मुझे सांत्वाना दी। केम्पम्मा ने कहा कि मैं एक बहुत गरीब परिवार से हूं। मैं उनके पैरों पर गिर गया और उनसे जमीन आवंटित करके मेरी मदद करने के लिए कहा। इसलिए उन्होंने मुझे उठाया और सांत्वना दी।

जयराम रमेश ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से 30 सितंबर को उसी गुंडलूपेट से भारत जोड़ो यात्रा के कर्नाटक चरण की शुरुआत की। उससे क्या फर्क पड़ता है। इस बेशर्म नेता को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- Women Slaps Boyfriend: गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठा शख्स, लड़की ने जड़ा जोरदार थप्पड़












Click it and Unblock the Notifications