लव मैरिज के बाद नहीं अपनाया इस्लाम तो पिता-चाचा ने किया गैंगरेप, 1 घंटे तक पत्नी की चींखें सुनता रहा पति और फिर...
रांची। झारखंड के रामगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां शादी के बाद धर्म नहीं बदलने पर महिला से पहले गैंगरेप किया गया फिर उसकी हत्या कर दी। सन्न कर देने वाली बात ये है कि महिला के साथ उसके पति के पिता और चाचा ने सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान एक घंटे तक उसका पति उसकी चीखें सुनता रहा। बाद में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस बहुत बारीकी से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है जिसके बाद से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। विस्तार से जानिए पूरा मामला

शादी के एक माह बाद ही हुई हत्या
जानकारी के मुताबिक रामगढ़ की एक महिला ने दूसरे धर्म के व्यक्ति से विवाह किया और दवाब डाले जाने पर भी धर्म बदलने से इंकार कर दिया। करीब एक महीना बाद महिला का शव रामगढ़ के समीप गरगा नदी किनारे से बरामद होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या से पहले गैंगरेप की बात सामने आई है।

पति ने कई हैरान करने वाले खुलासे
इस मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पूछताछ के कई खुलासे सामने आए। पुलिस पूछताछ में आदिल अंसारी ने बताया, ‘हम दोनों ने घर से भागकर विवाह किया था। जिसके बाद दोनों बोकारो स्थित अपने चाचा के घर पहुंचे। लेकिन मेरी पत्नी का दूसरा धर्म होने पर उन्होंने पिता को इसकी जानकारी दी।' खबर के अनुसार, इस पर चाचा-पिता ने कहा, क्योंकि दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं इसिलए महिला अपना धर्म बदल ले। हालांकि दोनों ने इस बात से इंकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे ही एक-दूसरे के साथ रहेंगे। इस दौरान कपल और चाचा-पिता के बीच तीखी बहस भी हुई।

पिता ने कहा- अभी बहुत परेशािनियां झेलनी बाकी है
जानकारी के अनुसार जब कपल ने उनकी बात नहीं मानी तो चाचा-पिता ने दूसरा रास्ता अपनाया। दोनों को ट्रेन के रास्ते रांची जाने की सलाह दी और कहा गया कि वह उन्हें स्टेशन तक छोड़ देंगे। इसपर कपल राजी हो गया। इस दौरान जंगल के रास्ते रेलवे स्टेशन जाने पर महिला को शक हुआ तो उसने इसका कारण पूछा तो पिता कहा कि वह अभी से जिंदगी को लेकर परेशान होने लगे। जबकि दोनों को भविष्य में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पुलिस ने आदिल के हवाले से आगे बताया, ‘इतना कहते ही आदिल के पिता ने उसे पकड़ लिया और चाचा पत्नी को जंगल में ले गया। इसके बाद आदिल एक घंटे तक पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनता रहा। बाद में सबकुछ शांत हो गया।'
Read Also- जिस्मफरोशी की शहजादी सोनू पंजाबन: छरहरे बदन और तीखे नैन नक्श वाली विषकन्या
अधिक झारखंड समाचारView All
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!