GB रोड के कोठे पर गुलाम बनाई गई नेपाल की यह लड़की, रोजना 30 लोग मिटाते थे हवस

नई दिल्‍ली। 22 साल की नेपाल की एक युवती ने 5 महीनों में अपने साथ हुए दरिंदगी की कहानी पुलिस को सुनाई है। उसने एफआईआर दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि बीते 5 महीनों में 30 से ज्‍यादा लोगों ने उसके साथ बलात्‍कार किया और फिर उसे जीबी रोड पर बेच दिया। आपको बता दें कि जीबी रोड दिल्‍ली का रेड लाइट एरिया है जहां के कोठों पर जिस्‍मफरोशी का धंधा होता है। युवती के शिकायत पर पुलिस ने एनजीओ की मदद से छापेमारी की और एक महिला को गिरफ्तार किया। इस महिला ने ही युवती को जबरन जिस्‍मफरोशी के धंधे में धकेला था।

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर नेपाल से दिल्‍ली लाई गई

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर नेपाल से दिल्‍ली लाई गई

22 वर्षीय पिंकी (पीडि़ता का बदला हुआ नाम) ने बताया कि पारिवारिक जिम्‍मेदारियों के चलते वो नौकरी करना चाहती थी। करीब 4 महीना पहले दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर उसे नेपाल से दिल्‍ली लाया गया था। यहां आने के बाद उसे जीबी रोड पर बेच दिया गया। पिंकी ने बताया कि जीबी रोड के एक कोठे में उसे कई दिनों तक भूखा, प्‍यासा रखा गया। इस दौरान उसे करीब 30 से ज्‍यादा ग्राहकों के साथ जबरन सोने पर मजबूर किया गया।

रेड की अफवाह में बच कर निकल आई

रेड की अफवाह में बच कर निकल आई

दिल्‍ली महिला आयोग के मीडिया सलाहकार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले कोठे पर पुलिस रेड की अफवाह उड़ी। इसी अफवाह के चलते कोठे की मालकिन ने पिंकी को एक सुरक्षित जगह पर छिपा दिया। इसी जगह से किसी तरह भाग निकलने में पिंकी अपने एक जानने वाले जो पूर्वी दिल्‍ली में रहते हैं के पास पहुंची और फिर वहां से पुलिस के पास।

जीबी रोड के 64 नंबर कोठे पर कैद थी पिंकी

जीबी रोड के 64 नंबर कोठे पर कैद थी पिंकी

इस लड़की को 64 नंबर कोठे पर रखा गया था। शनिवार शाम को एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने इस लड़की की एफआईआर दर्ज करवाने और कोठे पर देह व्यापार करवाने वालों को गिरफ्तार करवाने के लिए दिल्ली महिला आयोग की मदद मांगी थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने एक टीम गठित की। आयोग की टीम ने पिंकी से बात की। पिंकी ने बताया कि वह जीबी रोड के 64 नंबर कोठे से भाग गई थी।

नेपाल से हर साल लाई जाती हैं 10 हजार औरतें

नेपाल से हर साल लाई जाती हैं 10 हजार औरतें

नेपाल से भारत में होने वाली मानव तस्करी पर रोक लगाना बहुत मुश्किल है. अनुमान लगाया जाता है कि 5 हजार से 10 हजार लड़कियां और औरतें हर साल इंडिया लाई जाती हैं। ये सब इसलिए हो जाता है क्योंकि भारत और नेपाल की सीमा तकरीबन 1751 किलोमीटर तक आपस में मिली हुई है। इतनी बड़ी सीमा पर नजर रखना किसी सुरक्षा एजेन्सी के लिए मुश्किल काम ही है।

जीबी रोड रोजाना बिकती हैं लड़कियां

जीबी रोड रोजाना बिकती हैं लड़कियां

स्वाति जयहिंद के मुताबिक, जीबी रोड पर अच्छी नौकरी का लालच देकर देश के गरीब इलाकों व नेपाल जैसे देशों से लड़कियों को लाया जाता है, लेकिन दिल्ली पहुंचने पर उन्हें देह व्यापार में ढकेल दिया जाता है। साल 2015 की बात है जब माइग्रेन्ट नेपाली एसोसिएशन ने महिपालपुर (दिल्ली) से 40 नेपाली लड़कियों को एक गिरोह से छुड़ाकर वापस नेपाल भिजवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+