4 दिन में 40 ने किया दुष्कर्म, मोरनी रेप केस में जिस्मफरोशी के एंगिल की तरफ इशारा कर रहे ये Facts
पंचकूला। हरियाणा के मोरनी गैंगरेप केस में नया खुलासा हुआ है। 22 महिला के साथ रेप करने वाले 40 लोगों में से 9 की अभी तक गिरफ्तारी हो चुकी है। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस गेस्ट हाउस मालिक पर शिकंजा कस रही है। पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन केस जांच में जिस्मफरोशी के एंगिल से भी की जा रही है। मोरनी के गेस्ट हाउसों में काफी समय से देहव्यापार की खबरें आ रही हैं। पुलिस भी इस बात को स्वीकार कर रही है कि मोरनी के गेस्ट हाउसों में देहव्यापार हो रहा है। इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास भी कर रही है। जहां तक इस मामले की बात है तो पुलिस को देहव्यापार से जुड़े कुछ इनपुट मिले तो हैं, लेकिन वह जल्दबाजी में कुछ कहना नहीं चाहती।

ज्यादातर दुष्कर्मी करने वाले आसपास के ही रहने वाले
डीसीपी राजेंद्र कुमार मीणा के मुताबिक, 22 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने वाले युवा आसपास के ही रहने वाले हैं। लेकिन इतने लोग गेस्ट हाउस तक कैसे पहुंचे, इनका आपस में कोई लिंक है या ये सभी एक-दूसरे को नहीं जानते, ये सब बातें अभी तक जांच के दायरे में हैं। दुष्कर्म के इस मामले में नौ आरोपियों में से 6 पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार किए गए हैं, जो अंबाला के रहने वाले थे। वहीं चंडीगढ़ पुलिस ने दो आरोपी सन्नी और अवतार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी सन्नी और अवतार को प्रोडक्शन वारंट पर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, बाकी 6 अन्य आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अंबाला के रहने वाले छह आरोपियों के नाम- सुखविंदर सिंह, करण शर्मा, मंजीत सिंह, विकास उर्फ विक्की, शादी राम और अजय कुमार हैं। इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

टेलर का काम करता है पीडि़ता का पति, 12000 की नौकरी ने डाला मुश्किल में
हरियाणा के हिल स्टेशन मोरनी के गेस्ट हाउस में चंडीगढ़ की रहने वाली युवती को बंधक बनाकर 40 लोगों ने दुष्कर्म किया था। किसी तरह से पीड़िता ने आरोपियों के चंगुल से निकल कर पति को आपबीती फोन पर बताई थी, जिसके बाद वह बच सकी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति चंडीगढ़ में टेलर का काम करता है। मोरनी के कैंबवाला गांव में गेस्ट हाउस चलाने वाले सन्नी से उसके पति की मुलाकात हुई थी। सन्नी ने पीड़िता को 12 हजार रुपए प्रति माह वेतन देने की बात कही, जिसके बाद वह उसे नौकरी पर भेजने के लिए राजी हो गया।

पीडि़ता फार्महाउस ले जाने की बात कहकर ले गया था सन्नी
बीते रविवार को सन्नी ने महिला को गाड़ी से फार्महाउस ले जाने की बात कही। सन्नी के साथ युवती गाड़ी में बैठ गई। सनी पीड़िता को मोरनी के जंगलों के बीच गांव कैंबवाला स्थित लवली गेस्ट हाउस में ले गया। गेस्ट हाउस में ले जाने के बाद आरोपी सन्नी ने उसे नशे की दवाई दी और कमरे में बंद कर दिया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने पति को कॉल करनी चाही, लेकिन सन्नी ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसने फिर नशे की दवाई दे दी और लगभग 40 लोगों ने 4 दिन तक गैंगरेप किया।
अधिक पंचकूला समाचारView All
जीवनसंगी की तलाश है? भारत मैट्रिमोनी पर रजिस्टर करें - निःशुल्क रजिस्ट्रेशन!