महिला ने कैब में बच्चे को दिया जन्म, तो ओला ने दिया ये तोहफा
पुणे में एक कपल को ओला कैब की तरफ से दिवाली से पहले ही उसका तोहफा मिल गया। ओला ने इस कपल को 5 साल तक फ्री राइड देने का फैसला किया है।
Recommended Video

पुणे। पुणे में एक कपल को ओला कैब की तरफ से दिवाली से पहले ही उसका तोहफा मिल गया। ओला ने इस कपल को 5 साल तक फ्री राइड देने का फैसला किया है। और इस गिफ्ट का कारण है कि कपल के बच्चे का कैब में जन्म होना।

2 अक्टूबर को ईश्वरी देवी को प्रसव का तेज दर्द उठा। उनके पति रमेश सिंह ने अस्पताल जाने के लिए फौरन ओला कैब बुक की। ड्रावइर यशवंत गलांडे दोनों को पिक कर के कमला नेहरू अस्पताल के लिए निकल पड़े। राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण सड़क पर उस दिन ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन अस्पताल पहुंचे में अभी भी वक्त था। रास्ते में ईश्वरी का दर्द बढ़ने लगा और तभी बच्चे के रोने की आवाज आने लगी।
ड्राइवर ने मां और बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद दोनों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ओला कंपनी ने इस मामले में ट्वीट कर कपल को बधाई भी दी और उन्हें ये अनोखा तोहफा भी दिया। ओला ने ट्विटर पर लिखा, 'बधाई हो,। ईश्वरी ने हमारी कैब में बच्चे को जन्म दिया। हम उन्हें 5 साल के लिए फ्री राइड देते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications