नहाते समय भाभी को छुप-छुपकर देखता था देवर और ससुरालवाले मांगते थे दहेज, 'गंदा राज' छुपाने के लिए दे दिया जहर
नई दिल्ली। विकास के पथ पर अग्रसर भारत में दहेज प्रथा के खिलाफ भले ही सख्त कानून बना दिया गया हो, लेकिन अब तक ना जाने कितनी ही बेटियों की जिंदगियां इस कुरीति की चपेट में आकर बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला नूंह जिले के नाई नंगला गांव में दहेज लोभी ससुरालों वालों ने बहू के साथ छेड़छाड़ की। उनका मन जब इससे भी नहीं भरा तो उसे जान से मारने की लिए जहर दे दिया। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला ने पुलिस को अपना बयान दिया है। महिला ने बताया है कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार आदिल पुत्र अब्दुल सलाम निवासी नाई नंगला के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उससे न केवल उससे मारपीट करते थे, बल्कि उसका देवर उसकी अस्मत लूटना चाहता था। वह बाथरूम में भी तांक-झांक करता था। इस बारे में जब उसने पति को बताया तो उसने भी परिवार का ही साथ दिया। महिला ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम जब वह नहा रही थी तो देवर साबिर बाथरूम के अंदर आ गया और उससे छेड़छाड़ की।
जब वो बाथरूम से बाहर आकर चिल्लाने लगी तो इसी गंदी करतूत को छिपाने के लिए ससुरालवालों ने उसे जहर दे दिया। मायके वालों को जब इसका पता लगा तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर लड़की की हालत देखी। पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने ससुराल वालों पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications