योग दिवस पर स्वर्ण मंदिर में महिला को योग करना पड़ा भारी, अब मांगनी पड़ी मांफी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर के भीतर महिला को योग करना भारी पड़ गया है। महिला के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। गुरुद्वारा कमेटी इस मामले में तीन कर्मचारियों को भी बर्खास्त कर दिया है। साथ ही तीनों पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

महिला का नाम अर्चना मकवाना है, जोकि योग का अभ्यास करती हैं। वह दिल्ली से अमृतसर 21 जून को पहुंची थीं और योग दिवस के मौके पर उन्होंने गुरुद्वारा के भीतर योग किया। वह अमृतसर अवॉर्ड लेने पहुंची थीं, इसके साथ ही उन्होंने गुरुद्वारे के भीतर अलग-अलग योगासन किए।

yoga

मकवाना ने इंस्टाग्राम पर योगासन की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसके बाद गुरुद्वारा पैनल हरकत में आया। गुरुद्वारा कमेटी ने महिला के खिलाफ सिखों की भावना को आहत करने का केस दर्ज कराया है। कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि महिला ने योग किया और गुरुद्वारे में बिना प्रार्थना किए चली गई।

धामी ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐतिहासिक और पवित्र स्थानों का अपमान करते हैं, यह जघन्य अपराध है। लोगों को इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए, अगर वह ऐसा करते हैं तो कम से कम इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

इस पूरे विवाद के बीच मकवाना ने इंस्टाग्राम से अपने पोस्ट को डिलीट कर दिया है। उन्होंने तस्वीर और वीडियो को डिलीट कर दिया है। उन्होंने शनिवार को स्टोरी साझा की थी। उन्होंने अपने एक्ट के लिए माफी मांगी है और कहा कि उनका मकसद किसी की धार्मिक भावना को आहत नहीं करना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+