क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, अबू धाबी से जकार्ता जा रहे विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग

Google Oneindia News

नई दिल्ली। उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। पूरा मामला एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी से जकार्ता जा रही एक फ्लाइट का है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के बाद ही फ्लाइट में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना के तुरंत बाद फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट करने का फैसला लिया गया, जहां एतिहाद एयरवेज के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की लैडिंग के बाद तुरंत ही महिला और नवजात को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

<strong>इसे भी पढ़ें:- 50 वर्षीय महिला को 20 साल के लड़के से हुआ प्यार तो हुई फरार </strong>इसे भी पढ़ें:- 50 वर्षीय महिला को 20 साल के लड़के से हुआ प्यार तो हुई फरार

अबू धाबी से जकार्ता जा रही फ्लाइट का मामला

अबू धाबी से जकार्ता जा रही फ्लाइट का मामला

पूरा मामला एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी से जकार्ता जा रही फ्लाइट संख्या- EY474 में सामने आया। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को फ्लाइट में यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। तुरंत ही फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू सदस्यों ने महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती महिला को संभाला और फ्लाइट में ही डिलीवरी कराई। इस दौरान विमान के पायलट ने मामले की सूचना तुरंत ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अधिकारियों को दी।

मुंबई डायवर्ट किया गया विमान

एटीसी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत विमान को मुंबई एयरपोर्ट डायवर्ट करने का फैसला लिया। इसके बाद विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद महिला और नवजात बच्चे को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें जरूरी मेडिकल सहूलियतें मुहैया कराई गई। फिलहाल महिला और नवजात की हालत बेहतर बताई जा रही है।

महिला और नवजात को पहुंचाया गया अस्पताल, हालत बेहतर

महिला और नवजात को पहुंचाया गया अस्पताल, हालत बेहतर

बता दें कि पिछले साल केरल की एक महिला ने भी जेट एयरवेज की फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया था। पूरा मामला जून 2017 में भी सऊदी अरब से कोच्चि आ रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में एक बच्चे का जन्म हुआ था। उस समय भी विमान को मुंबई में उतारा गया, जहां मां और नवजात को अस्पताल पहुंचाया गया। इससे पहले न्यूयॉर्क में भी ऐसी ही खबर आई थी, जिसमें भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने फ्लाइट में ही एक महिला की डिलीवरी कराई थी।

<strong>इसे भी पढ़ें:- भारत-चीन युद्ध के 56 साल बाद मिला मुआवजा, करोड़पति बना पूरा गांव </strong>इसे भी पढ़ें:- भारत-चीन युद्ध के 56 साल बाद मिला मुआवजा, करोड़पति बना पूरा गांव

Comments
English summary
woman passenger gives birth onboard flight Etihad Airways Abu Dhabi Jakarta flight diverted to Mumbai.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X