मेरठ: मां ने एक साथ दिया पांच बेटियों को जन्म, एक-एक कर सभी की मौत
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। गर्भवती महिला को 6 महीने के बाद ही लेबर पेन उठने लगा जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया। प्रीमैच्योर होने के कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई है, वहीं दो ने कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया।
Recommended Video


नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया है। गर्भवती महिला को 6 महीने के बाद ही लेबर पेन उठने लगा जिसके बाद उसे डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया। प्रीमैच्योर होने के कारण तीन बच्चियों की मौत हो गई है, वहीं दो ने कुछ घंटों बाद दम तोड़ दिया। जहां घर में किलकारियां गूंजने वाली थीं वहां अब मौत से मातम छा गया है। बच्चियों को जन्म देने वाली मां की हालत ठीक बताई जा रही है।

जन्म के वक्त जीवित थीं पांचों बच्चियां
मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ में सरिता 6 महीने की गर्भवती थी। गुरुवार सुबह उसे अचानक तेज दर्द उठा तो परिवारवाले उसे फौरन पास में एक डॉक्टर के पास लेकर गए। सरिता को लेबर पेन उठना शुरू हो गया था इसलिए डॉक्टर ने डिलीवरी करने का फैसला लिया। डिलीवरी में सरिता ने पांच बच्चियों को जन्म दिया। जन्म के वक्त पांचों बच्चियां जीवित थीं लेकिन फिर उनकी हालत बिगड़ने लगी।

जन्म के दो घंटे बाद तोड़ दिया जन्म
जन्म के दो घंटों बाद ही तीन बच्चियों की हालत नाजुक हो गई जिसके बाद मां और बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही तीन बच्चियों ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों बच्चियों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है ताकि उनका इलाज सही से हो पाए लेकिन दोनों बच्चियों को भी बचाया नहीं जा सका। पांचों बच्चियां प्रीमैच्योर डिलीवरी से पैदा हुईं थीं इसलिए उनकी हालत नाजुक थी।

मेरठ में पांच बच्चियों के जन्म का पहला मामला
बच्चियों का वजन 470 ग्राम, 540 ग्राम, 580 ग्राम, 570 ग्राम और 600 ग्राम था। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भ में पांच बच्चियां मल्टिफर्टिलाइज होने के कारण हुई हैं। इसमें गर्भ में ज्यादा बच्चों के होने से उनका अंग ठीक तरह से विकसित नहीं हो पाता। इससे पहले छत्तीसगढ़ में एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया था। महिला ने भी प्रीमैच्योर डिलीवरी में पांच बच्चियों को जन्म दिया था। वहीं सरिता का मामला मेरठ में पहला बताा जा रहा है।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications