पति की हत्या कराने के बाद प्रेमी के चेहरे पर डाला तेजाब, Aadhaar से सुलझी पूरी गुत्थी
हैदराबाद। प्रेमी के प्यार में एक शादीशुदा महिला इस कदर पागल हुई कि उसने सन्न कर देने वाली घटना को अंजाम दे दिया। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि पत्नी ने साजिश रचने के लिए तेलुगू फिल्म 'येवाडू' को कई बार देखा और फिर इसी अंदाज में मंसूबे को अंजाम दिया। पति के आधार कार्ड के जरिए हत्याकांड का खुलासा हुआ है। आरोपी पत्नी पुलिस की गिरफ्त में है। वो इतनी शातिर निकली की उसने प्रेमी के चेहरे को तेजाब से बुरी तरह जला दिया ताकि वो पति की जगह ले सके। फिलहाल प्रेमी भी पुलिस के शिकंजे में है।

जानकारी के मुताबिक पत्नी ने फिल्म की कहानी को असल जिंदगी में उतारने का फैसला किया। तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले की रहने वाली विवाहित महिला स्वाती रेड्डी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपने पति सुधाकर रेड्डी की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने जंगल में ले जाकर पति का शव जला दिया। इसके बाद साजिश के तहत स्वाती ने अपने प्रेमी राजेश के चेहरे पर तेजाब डालकर उसका चेहरा इतना बिगाड़ दिया कि उसकी पहचान ही न हो सके। प्रेमी का चेहरा तेजाब से जलाने के बाद स्वाती ने घरवालों को गुमराह करने के लिए सूचना दी कि उसके पति के साथ कुछ दुर्घटना घटी है।
सूचना पाकर आए घरवालों ने स्वाती के साथ सुधाकर पर बने प्रेमी राजेश को अस्पताल पहुंचाया, ताकि उसकी प्लासिट्क सर्जरी करवाई जा सके। सर्जरी के बाद राजेश का चेहरा सुधाकर जैसा तो हो गया, लेकिन परिवार वालों को उसके व्यवहार के चलते उस पर शक हो गया। घरवालों ने पुलिस की इसकी सूचना दी। पुलिस ने सुधाकर के आधार कार्ड से प्लास्टिक सर्जरी से सुधाकर बने राजेश की उंगलियों के निशान मैच कराए।
लेकिन राजेश की उंगलियों के निशान सुधार के आधार कार्ड में दर्ज निशान से मैच नहीं किए और स्वाती और राजेश की साजिश का पर्दाफाश हो गया। पुलिस जांच में पता चला कि स्वाती और राजेश ने मिलकर 26 नवंबर को सुधाकर की हत्या की और यह पूरी साजिश रची। हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में स्वाती और राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications