पति को मारने के लिए जंगल से कोबरा पकड़ लाई महिला, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या
चेन्नई। कोयंबटूर में एक महिला ने जहरीले सांप से कटवाकर अपने पति की जान लेने की कोशिश की, लेकिन जब वह इसमें नाकाम रही तो अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय महिला एस. सारदा और एल. सुंदरम उर्फ राम के बीच अवैध संबंध थे। सारदा ने अपने पति को मारने की साजिश रची। दोनों ने पहले जहरीले सांप के जरिए उसे मारने का प्लान बनाया था। इसके लिए वे सुलुर के पास के जंगलों से कोबरा पकड़कर लाए थे।
पढ़ें: पत्नी के चरित्र पर था शक, आधी रात को सिर फोड़कर मार डाला
पति को मारने के लिए जंगल से लाए कोबरा
करीब दो महीने पहले सारदा ने पति ए. शक्तिवेल (35) के सो जाने के बाद उसके बेडरूम में कोबरा को छोड़ दिया। लेकिन सांप ने उसे नहीं काटा और कुछ देर में कमरे से बाहर चला गया। इसके बाद दोनों ने उसे पीट-पीटकर मार डालने का प्लान बनाया। सारदा ने इसके बादले राम को 15000 रुपये भी दिए औऱ साथ ही जिम खोलने के लिए 5 लाख रुपये और देने का वादा भी किया।
हत्या के बाद वाटर टैंक में फेंकी लाश
बीते 8 अगस्त को राम ने सारदा के साथ मिलकर उसके पति की हत्या की और फिर उसकी लाश को एक ग्राउंड लेवल वाटर टैंक में फेंक दिया। पुलिस ने 9 अगस्त को सारदा को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पढ़ें: निर्दयी महिला ने 15 महीने की बेटी को फ्रीजर में रखकर मार डाला
महिला ने पुलिस को बताया सच
पुलिस पूछताछ में सारदा ने बताया कि उसने अवैध संबंध की वजह पति को मारने का प्लान बनाया था। पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय राम और उसके साथी के. कृष्णा (24) नाम को भी गिरफ्तार कर लिया है। राम ने बताया कि वह चार साल पहले ही चेन्नई से कोयंबटूर आया था। उसका तलाक हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications