राजघाट के पास मिला अर्द्धनग्‍न महिला का पत्‍थर से कुचला हुआ शव, पास पड़े थे टूटे हुए बटन और खून से सनी सलवार

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्‍ली में एक बार फिर दरिंदगी सामने आई है। राजघाट स्थित डीटीसी पार्क में एक युवती का अर्धनग्‍न शव मिला है। युवती का सिर पत्‍थर से कुचलकर बुरी तर‍ह क्षतिग्रस्‍त किया गया है ताकि उसकी शिनाख्‍त न हो सके। जिस हालत में युवती का शव मिला है उससे ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है कि दुष्‍कर्म के बाद उसकी हत्‍या की गई है। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है लेकिन स्‍थानीय लोगों ने हुलिया देखकर बताया कि युवती दरियागंज इलाके में भीख मांगती थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की उम्र करीब 25 साल बतायी जा रही है। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

जबरन पिलाया शराब और फिर पार्क में किया रेप

जबरन पिलाया शराब और फिर पार्क में किया रेप

पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र करीब 25 साल है। वह पुरानी दिल्ली एरिया में भीख मांगकर अपना पालन-पोषण करती थी। रोजाना की तरह 25 वर्षीय सीमा (बदला हुआ नाम) खाना-खाने के बाद शांतिवन स्थित घटी मजिस्द के पास बने पार्क में सोने के लिए चली गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस बीच नशे में धुत तीन-चार युवक वहां पहुंच गए और सीमा को जबरदस्ती शराब पिलाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सपना के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी फिर रेप करने का प्रयास किया। पीड़िता आरोपियों से बचने के लिए चीखने-चिल्ला ली लेकिन युवकों ने बारी-बारी कर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बाद में उसकी पार्क में ही पड़े पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। आशंका है कि पास ही के रिक्शा चालकों ने गैंगरेप के बाद हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है।

मौके पर मिला टी-शर्ट का टूटा बटन और खून में सनी सलवार

मौके पर मिला टी-शर्ट का टूटा बटन और खून में सनी सलवार

मौके पर एक खून से सना पत्थर और सीमन पड़ा हुआ था। युवती के हाथों पर नाखूनों और शरीर पर भी चोटों के निशान मिले। संभवत: युवती ने हत्यारों से संघर्ष किया, जिसमे छीनाझपटी में टी-शर्ट यह बटन टूटकर गिरा होगा। हालांकि खून से सनी सलवार से गैंगरेप की आशंका पर मोहर लगा दी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस 2-3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस ने जल्द ही मामले की गुत्थी को सुलझा लेने का दावा किया है।

कैसे हुई वारदात की जानकारी

कैसे हुई वारदात की जानकारी

सोमवार सुबह करीब 8:00 बजे पार्क में पहुंचे गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि नग्न अवस्था एक महिला का शव पड़ा हुआ है। तुरंत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी नमूने लिए। पुलिस का मानना है कि पत्थर से हत्या के बाद शव फेंका गया है। पुलिस ने रेप की आशंका से इंकार नहीं किया है। शव के पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। जिससे युवती का सिर और चेहरा कुचला गया। ताकि शव की शिनाख्त न हो पाए। पुलिस अधिकारियों की मानें तो किसी भी घटना से इकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला है क्या। फिलहाल उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+