रंग और कपड़े पहनने के तरीके का पति ने उड़ाया मजाक, पत्नी ने दर्ज कराया केस
दिल्ली के दक्षिणी द्वारका पुलिस थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति ने केरल में हनीमून के दौरान उसके रंग और कपड़े पहनने के तरीके का मजाक बनाया। पेशे से असोसिएट प्रोफेसर महिला ने पति पर ये भी आरोप लगाया है कि वो मानसिक बीमारी से ग्रस्त है।
Recommended Video
नई दिल्ली। दिल्ली के दक्षिणी द्वारका पुलिस थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति ने केरल में हनीमून के दौरान उसके रंग और कपड़े पहनने के तरीके का मजाक बनाया। पेशे से असोसिएट प्रोफेसर महिला ने पति पर ये भी आरोप लगाया है कि वो मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। पुलिस ने इस मामले में केस रजिस्टर कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।
उदयपुर की रहने वाली महिला ने मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर मिले हैदराबाद एक लड़के से शादी की थी। शादी को कुछ दिन ही हुए थे कि चीजें बिगड़ने लगीं। महिला ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए द्वारका पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। उसने केरल में हनीमून के दौरान उसे प्रताड़ित किया और उसका मजाक भी उड़ाया।
महिला ने आईपीसी सेक्शन 498 (a), 406 और 32 के तहत अपने पति पर शिकायत दर्ज कराई है। महिला का पति उसपर बेवजह गुस्सा करता था। वो उसे छोटी-छोटी बातें जैसे एयरपोर्ट पर लंबी लाइनों के कारण भी सुनाने लगता था और सबके सामने उसपर हमला करने की धमकी भी देता था। पति के कारण केरल में महिला को होटल के रिसेप्शन पर सोफे पर सोना पड़ा था। जब चीजें हाथ से निकलने लगीं तो महिला अपना हनीमून बीच में ही छोड़कर हैदराबाद लौट आई।
महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी तलाक का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे घर में घुसने नहीं दे रहे हैं और उसपर तलाक के जरिये मामला सेटल का करने का दबाव बना रहे हैं। जब महिला के परिवार वालों ने पति की हालत के बारे में ससुरालवालों को बताया तो उन्होंने उसे समझौता करने के लिए कहा। ससुराल वालों ने कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेगी तो उसे घर में नहीं घुसने दिया जाएगा।
महिला ने बताया कि शादी हैदराबाद में हुई थी और इसमें तकरीबन 15 लाख रुपये का खर्च आया था। शादी के लिए महीला ने अपनी लाखों की नौकरी भी छोड़ दी थी।
ये भी पढ़ें: सुहागरात में लोहे की रॉड लेकर पहुंचा मनोरोगी पति, पत्नी के निजी अंग के साथ किया ये काम