चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में ट्रेन के नीचे आ गई थी महिला, RPF जवान ने बचाई जान
मुंबई। लोग ट्रेन में चढ़ते वक्त कई बार चलती ट्रेन में चढ़ने लगते है। चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में अक्सर हादसे हो जाते है। मुंबई की नालासोपरा स्टेशन पर भी शुक्रवार की रात भी ऐसा ही कुछ हुआ, लेकिन एक जवान की बहादुरी ने महिला को मौत से मुंह से बचा दिया।

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश
मुंबई के नालासोपारा स्टेशन पर लता माहेश्वरी अपनी बेटी के साथ नालासोपारा स्टेशन पर लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थी। ट्रेन आई और जैसे ही वो चढ़ने लगी गाड़ी चल पड़ी। जिसकी वजह से लता का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर गई।

ट्रेन के साथ घिसटती रही
बेटी जो कि ट्रेन में चढ़ चुकी थी उसने मां का हाथ पकड़ लिया था, जिसके चलते वो 20-25 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटती रहीं। वो पहियो के बीच आने ही वाली थी कि तभी एक बहादुर जवान उनके लिए भगवान बनकर आ गया। स्टेशन पर मौजूद RPF गोपालकृष्ण राय ने जैसे ही उन्हें देखा वो वहां से दौड़ पड़े।

रेलवे पुलिस फोर्स के जवान ने बचाई जान
गोपालकृष्ण फौरन महिला को बचाने के लिए दौड़ पड़े और उन्होंने महिला को तेजी से अपनी ओर खींचकर उन्हें पहियो के नीचे आने से बचा दिया। जिसके बाद उन्होंने महिला को पानी पिलाकर शांत कराया और फिर दूसरी ट्रेन से अगले स्टेशन पर बेटी के पास छोड़ दिया। इस बहादुरी के लिए सर्टिफिकेट और इनाम दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications