लड़के की चाहत में 10वीं बार गर्भवती हुई महिला, डिलीवरी के दौरान हुई मौत
मुंबई। महाराष्ट्र के बीड जिले में 10वीं बार गर्भवती हुई 38 वर्षीय महिला की प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव के चलते मौत हो गई। मीरा एखांडे नाम की महिला ने शनिवार को जिले के माजलगांव शहर के सिविल अस्पताल में लड़के को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि महिला पान की दुकान चलाती थी। महिला की पहले ही सात बेटियां थी लेकिन उसके परिवार को बेटा चाहिए था। जिसके चलते वह दंसवी बार गर्भवती हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात बेटियों के बाद महिला का दो बार बेटी होने के कारण गर्भपात भी कराया गया। हालांकि, परिवार के दबाव चलते वह दोबारा गर्भवती होने के लिए राजी हो गई थीं। इस बार उसे बेटा था।
मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि महिला को शुक्रवार की शाम को अस्पताल लाया गया था। उसने यहां एक मृत लड़के को जन्म दिया। मृत लड़के जन्म लेने के तुरंत बाद महिला को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। उन्होंने बताया कि महिला की पोस्टपार्टम हेमरेज (प्रसवोत्तर रक्तस्राव जो प्रसव के 24 घंटे के अंदर होता है) से मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया है। बता दें कि, मीरा की सात बेटियों में से भी एक की पहले मौत हो चुकी है।
फर्जी स्टांप पेपर मामले के आरोपी अब्दुल करीम को अदालत ने किया बरी