मुंबई: लिफ्ट में फंसने से 45 साल की महिला की मौत
मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक आवासीय इमारत की लिफ्ट शॉफ्ट में फंसने से एक 45 साल की महिला की मौत हो गई है। इस बात ती जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी है। महिला की पहचान आरती परदेशी के तौर पर हुई है। जो यहां के एक घर में काम किया करती थी।

वह सुबह के समय बहुमंजिला इमारत में दो तलों के बीच लिफ्ट के शॉफ्ट में फंस गई थी।

पास के अस्पताल में लेकर गए
पुलिस ने बताया, 'दमकलकर्मियों और पुलिस ने किसी तरह लिफ्ट के दरवाजे खोले और महिला को पास के अस्पताल में लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'

दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज
अधिकारी का कहना है कि कफ परेड पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। अब दुर्घटना का कारण सुन्श्चित करने के लिए जांच की जा रही है।

कुत्ते को घुमाने ले जा रही थी महिला
अधिकारी ने बताया कि महिला उस वक्त कुत्ते को बाहर घुमाने के लिए लेकर जा रही थी। जब वह लिफ्ट में फंसी।












Click it and Unblock the Notifications