महिला ने नहीं दिया मोबाइल नंबर तो युवक ने कर दी हत्या
नंबर ना देकर महिला द्वारा चांटा मारे जाने से युवक काफी खफा था, जिसका बदला लेने के लिए युवक ने महिला पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी।
पुणे। पुणे के एक होटल में काम करनेवाली महिला ने जब अपना फोन नंबर नहीं दिया तो महिला की बेरहमी से तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे परिसर में सनसनी फैल गई है। पुणे के घोले रोड पर एक होटल में महिला काम करती थी, उसी होटल में काम करनेवाले एक युवक की महिला पर बुरी नजर थी, उस महिला से जब युवक ने मोबाइल नंबर मांगा तो महिला ने खींचकर चांटा जड़ दिया। महिला द्वारा चांटा मारे जाने से युवक काफी खफा था, जिसका बदला लेने के लिए युवक ने महिला पर तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी। ये मामला पुणे के डेक्कन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि वडारवाड़ी की रहने वाली मरियम्मा देवाप्पा सुतार (30) की हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुणे के घोले रोड पर जेवण नाम का होटल है। इस होटल में भैरवनाथ पुजारी मैनेजर के रूप में काम करता है। इस होटल में 15 से 16 लोग काम करते हैं। मरियम्मा सुतार और बाकी महिला होटल में रोटी बनाने का काम करते है। महिलाएं शाम 4 बजे काम पर आती है और रात साढ़े दस बजे के करीब चली जाती है।
पूरम मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और 15 सालों से पुणे में रह रहा था। पूरम भी इसी होटल में काम करता है। पूरम बिश्वास ने महिला से मोबाइल नंबर मांगा था। उसने पूरम को मोबाइल नंबर देने से इनकार कर दिया और इस बात की शिकायत मैनेजर से की थी। मैनेजर ने दोनों को आमने-सामने बुलाया और पूरम को महिला से माफी मांगने को कहा था लेकिन पूरम ने महिला से माफी मांगने से इनकार कर दिया था। इस बात से खफा होकर महिला ने पूरम को सबके सामने चांटा मारा दिया। अब वो इस होटल में काम नहीं करेगा, ऐसा कहकर पूरम होटल से चला गया, उसके बाद वो वापस कभी नहीं आया था।
रविवार देर रात होटल का काम खत्म करके सभी घर निकल रहे थे। तभी पूरम वहां आया और मरियम्मा पर तेजधार हथियार से वार करके वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद से महिलाओं ने मदद के लिए जोर-जोर से आवाज लगाई। होटल के सभी कर्मचारी भाग कर आए, देखा तो मरियम्मा खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। होटल के सभी कर्मचारियों ने महिला को तुरंत हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। लेकिन महिला की उपचार से पहले ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पूरम अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस आरोपी की खोज कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications