Z+ सुरक्षा तोड़ मोहन भागवत के पास पहुंची महिला, जानिए क्या चाहती थी वो
भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चीफ मोहन भागवत के जेड सुरक्षा घेरे को तोड़कर बुधवार को मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक महिला उनके पास तक पहुंच गई। महिला कोशिश कर रही थीं कि वह भागवत को अपने हाथों से एक ज्ञापन सौंप सकें। जानकारी के मुताबिक एक महिला कमांडो के नजदीक पहुंची और अचानक सुरक्षा घेरा तोड़कर संघ प्रमुख के पास जा पहुंची। खबर के अनुसार इस दौरान भागवत ने महिला से रुकने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी और ज्ञापन देने लगी।

संघ प्रमुख ने ज्ञापन ना लेते हुए कहा कि वह नेता नहीं हैं। इसके बाद वह आगे चले गए। जिस महिला ने ऐसा किया है वो राज्य सरकार से नौकरी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों में शामिल है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि थोड़ी देर पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।
महिला ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ भागवत को वह ज्ञापन सौंपना था, कुछ और नहीं। उसने बताया कि उसे संघ प्रमुख के सुरक्षा प्रोटोकॉल को लेकर जानकारी नहीं थी। बता दें कि आरएसएस चीफ मोहन भागवत को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उनके साथ सीआईएसएफ के जवान AK-सीरीज और अन्य अत्याधुनिक हथियारों के साथ तैनात रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications