बच्चे को चॉकलेट देने पर समझी बच्चा चोर, मलेशिया से आई 65 साल की महिला को पीट-पीटकर मार डाला
मलेशिया से आई 65 साल की महिला को समझा बच्चा चोर, पीट-पीटकर मार डाला
चेन्नई। तमिलनाडु के त्रिवुनामलई में एक 65 साल की महिला को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। भीड़ ने महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए हमला किया और उसकी जान ले ली। वहीं महिला के दो परिजनों ओर उसके ड्राइवर को भी बेरहमी से पीटा गया। जिनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार की है।

पुलिस ने बताया है कि जांच चल रही है और कुछ वीडियो फुटेड के आधार पर हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मृतका रुक्मणि इस गांव के मंदिर में मलेशिया से आई थी। उसके साथ परिवार के दो लोग और भी हैं, जबकि एक अन्य ड्राइवर है, जो चेन्नई से उसके साथ आया था।
जानकारी के मुताबिक, करीब दस बजे ये लोग मंदिर में आए थे, तभी रुक्मणि ने देखा कि मंदिर के प्रांगण में दो बच्चे खेल रहे हैं। रुक्मणि उन बच्चों को चॉकलेट देने लगी। एक महिला ने रुक्मणि को बच्चों को चॉकलेट देते हुए देखा तो उसे किडनेपर समझ गांव में जाकर इसकी जानकारी दी। महिला की सूचना पर कुछ ही मिनट के भीतर भारी भीड़ मंदिर में पहुंच गई। भीड़ ने इन लोगों की एक नहीं सुनी और लाठी-डंडों से इन पर हमला कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications