हाथ से रस्सी छूटकर गिर रही महिला हवा में रुककर घूम गई, सबको हैरान कर रहा वायरल वीडियो
Woman Appears To Float Mid Air While Falling Off Rope Video VIRALहाथ से रस्सी छूटकर गिर रही महिला हवा में कैसे घूम गई, सबको हैरान कर रहा वायरल वीडियो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला रस्सी के सहारे झूल रही है। इसी दौरान उसके हाथ से रस्सी छूटती है और वो गिरती है। इसमें जो सबसे अजीब है वो ये कि जब वो गिरने लगती है तो एक पल के लिए हवा में ठहर जाती है और पूरी घूम जाती है। इसी के चलते ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है और कई तरह की टिप्पणियां इस पर आ रही हैं।
वीडियो अमेरिका के टेक्सस का
ये वीडियो अमेरिका के टेक्सस का बताया गया है। मायका शे नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से ये शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया है, 2020 मुझे इसी तरह जोर से चोट कर रहा है।
वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन
इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि वहां एक छोटी रस्सी और है, जिसमें उसके उलझने से वो ऐसे घूम गई है। एक और ट्विटर यूजर ने यही बात लिखी है, वीडियो की शुरुआत में अतिरिक्त पतली रस्सी दिखाई देती है जो उसके पैरों में उलझी हुई थी। ऐसे में जब वह गिरी तो पहले उसका शरीर घूम गया और यही उसके गिरने की वजब भी बना।
देख चुके ढाई लाख से ज्यादा लोग
इस वीडियो को ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोग कमेंट कर चुके हैं। कई यूजर्स ने महिला के पैर में रस्सी फंसने और तमाम तर्क दिए हैं लेकिन बहुत से यूजर बिल्कुल नहीं समझ पा रहे हैं कि दरअसल ये हुआ क्या है। एक यूजर ने लिखा- ये हुआ क्या है और कैसे ये संभव हुआ, मेरी तो समझ के बाहर है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया किया कि ये तो भौतिकी के तमाम नियम ही उलट गए हैं। यहां तो विज्ञान ही काम नहीं कर रहा, लगता है ये नया प्रयोग सबित होगा।
अभिनेत्री
मंदाना
करीमी
बोलीं-
मुझे
कोरोना
नहीं,
संक्रमण
तो
जरूर
हुआ
है
लेकिन..