आम आदमी पार्टी के विधायक पर लगा बलात्कार का आरोप, मामला दर्ज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की रिठाला विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल पर एक महिला ने बेहद ही संगीन आरोप लगाए हैं। इस महिला ने विधायक मोहिंदर गोयल पर रेप के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि, मोहिंदर गोयल ने दो साल पहले उसके साथ बलात्कार किया था। महिला ने इस संबंध में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि, रिठाला से आप विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है और महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पार्टी के MLA को जूते से मारने वाले BJP सांसद ने घटना को लेकर दी ये सफाई