रिटायरमेंट के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मिलेगी 75,000 रुपए की सैलरी, जानिए कैसी होगी जिंदगी
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने इस बार बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में 34.35 फीसदी वोट मिले हैं। इसी के साथ राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का राष्ट्रपति भवन में 23 जुलाई को आखिरी दिन है। इसके बाद राजनीति से अलग उनकी एक नई जिंदगी शुरू होगी, रिटायरमेंट के बाद वाली जिंदगी। रिटायर होने के बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राजधानी स्थित 10 राजाजी मार्ग पर रहेंगे और यह उनका नया पता होगा। इसके अलावा उन्हें 75,000 रुपए की सैलरी समेत कई और लाभ भी मिलेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति कलाम के घर में रहेंगे प्रणब दा
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 11,776 स्क्वायर फीट के उसी घर में रहेंगे जो कभी स्वर्गीय पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का घर हुआ करता था। प्रणब मुखर्जी 25 जुलाई को अपने पद से हटेंगे। सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। बीजेपी के रामनाथ कोविंद और कांग्रेस की उम्मीदवार मीरा कुमार इन चुनावों में आमने-सामने हैं। वोटों की गिनती का काम 20 जुलाई को पूरा कर लिया जाएगा।

मिलेंगे दो टेलीफोन भी
राष्ट्रपति के अलावा प्रणब मुखर्जी 10 राजाजी मार्ग पर वह अपना ज्यादातर समय पढ़ने और लिखने में बिताएंगे। उनके नए घर पर उनके लिए सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रेसीडेंट इमोल्यूमेंट्स एक्ट 1951 के तहत पूर्व राष्ट्रपति को पूरी तरह से सज्जित घर मिलता है जिसका किराया उन्हें नहीं देना होता है। वह दो टेलीफोन के हकदार होते हैं जिसमें से एक फोन अब इंटरनेट के लिए प्रयोग होता है। वह एक मोबाइल फोन के भी हकदार होंगे जो बिना नेशनल रोमिंग के होगा।
Recommended Video


कार से लेकर फ्री एयर ट्रैवेल भी
पूर्व राष्ट्रपति को एक कार, सेक्रेटेरियल स्टाफ जिसमें एक निजी सचिव होगा और एक अतिरिक्त सचिव होगा। इसके अलावा एक पीए और दो चपरासी भी मिलेंगे। इसके अलावा उन्हें हर वर्ष 60,000 रुपए ऑफिस के खर्च के लिए मिला करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति को मेडिकल और पूरे देश में मुफ्त सफर की भी सुविधाएं मिलती हैं। वह हवाई और रेल यात्रा के लिए सर्वोच्च श्रेणी के सफर के हकदार होते हैं और उनके साथ एक सहायक भी सफर में मौजूद रहता है।

मिलेगी 75,000 रुपए सैलरी
पूर्व राष्ट्रपति को राष्ट्रपति रहते जितनी सैलरी मिलती थी उसकी आधी उन्हें इस पद से हटने के बाद मिलेगी। इसका मतलब है कि प्रणब मुखर्जी को पद से हटने के बाद 75,000 रुपए बतौर सैलरी मिला करेगी। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के कार्यकाल में राष्ट्रपति की सैलरी को बढ़ाया गया था।

बढ़ाई गई राष्ट्रपति की सैलरी
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील के कार्यकाल में राष्ट्रपति की सैलरी को बढ़ाया गया था। उसके बाद सैलरी 50,000 से बढ़कर 1.5 लाख प्रतिमाह हो गई थी। उप राष्ट्रपति को 1.25 लाख रुपए बतौर सैलरी मिलती हैं जो राज्यपाल को सैलरी के तौर पर 1.10 लाख रुपए मिलते हैं।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications