कभी-कभी लगता है कि काश मैं पाकिस्तान में पैदा होता: सोनू निगम
मुंबई। कभी अजान की आवाज पर टिप्पणी करके तो कभी फ्लाइट में गाना सुनाने की वजह से विवादों में रहने वाले हिंदी सिनेमा के महान सिंगर्स में से एक सोनू निगम ने फिर ऐसा कुछ कहा है जिस पर हंगामा मच सकता है। एक इवेंट के दौरान सोनू निगम ने कहा कि काश की मैं पाकिस्तान में पैदा हुआ होता तो ऐसे हालात नहीं होते।

'काश मैं पाकिस्तान में पैदा होता'
दरअसल सोनू निगम ने ये बात उस सवाल के जवाब में कही, जब एक इवेंट में उनसे पूछा गया था कि आज कल 'रीमिक्स क्यों बन रहे हैं?' , जिसके जवाब में सोनू ने कहा कि कभी-कभी मुझे लगता है कि काश मैं पाकिस्तान से होता तो मुझे यहां काम ज्यादा मिलता।

भारतीय गायकों की हो रही है उपेक्षा: सोनू निगम
भारत में तो पाकिस्तानी सिंगर्स की चांदी ही चांदी है, अब तो हालात ऐसे हो गए हैं कि अब गायकों को शोज में खुद के गाने बजवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं, अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो वो आपके गाने नहीं बजवाएंगे, वो आपको गाना नहीं दिलवाएंगे और आपकी जगह उस सिंगर्स के गाने बजवाएंगे, जिन्होंने उन्हें पैसे दिए हैं।

पाकिस्तानी सिंगर्स को ज्यादा तवज्जो: सोनू निगम
सोनू ने कहा कि पाकिस्तानी सिंगर्स के साथ ऐसा नहीं होता है, हालांकि ये अच्छी बात है कि वो उनके साथ ऐसा नहीं करते लेकिन अगर ऐसा ही है तो आप भारतीय सिंगर्स के साथ ऐसा क्यों कर रहे हैं? आतिफ असलम या फिर राहत फतेह अली खान से तो शो के बदले पैसा नहीं मांगते हैं।

इसलिए बन रहे हैं रीमिक्स पर रीमिक्स....
बल्कि उन्हें तो अच्छे-खासे पैसे मिल रहे हैं यहां, आप इंडस्ट्री में पता कर लीजिए कि जो मैं कह रहा हूं उसमें कितना सच है, यही वजह है कि नए गाने नहीं आ रहे और रीमिक्स पर रीमिक्स आ रहे हैं, किसी के पास ओरिजनल कुछ नहीं है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
PSL की भारी फजीहत, मैच के बीच ही सफेद गेंद अचानक हुई गुलाबी, दुनिया भर में हो रही थू-थू! -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
PSL 2026 Live Streaming: आज होगा पाकिस्तान सुपर लीग का आगाज, भारत में कब और कहां देखें लाइव मुकाबले -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार!












Click it and Unblock the Notifications