'नौकरी दो, 41 हजार दूंगा, साबित नहीं किया तो...', शख्स ने इस तरह मांगी JOB कि मालिक यह काम करने को हुआ मजबूर
जब आप कहीं भी नौकरी मांगने जाते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी होता है, इंटरव्यू के दौरान आपका पिच कैसा था। आपक पिच जितना शानदार होगा, नौकरी मिलने की उम्मीद भी उतनी ही ज्यादा होगी। ऐसा ही पिच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेंगलुरु के स्टार्टअप Wingify (विंगिफाई) के फाउंडर पारस चोपड़ा ने एक शख्स की जॉब पिच शेयर की है, जो वायरल हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

'मुझे job दे दो, 41 हजार रुपये दूंगा, नहीं तो नौकरी से निकाल देना...'
Wingify के फाउंडर पारस चोपड़ा से नौकरी मांगते हुए शख्स ने लिखा था,
''मैं आपके यहां Wingify में काम करना चाहता हूं। मेरे पास आपके लिए एक सुपर आइडिया है। अगर आप मुझे नौकरी देंगे तो मैं आपको 500 डॉलर (लगभग 41 हजार) दूंगा। और अगर मैं हफ्तेभर 7 दिन के अंदर खुद को साबित नहीं कर पाया तो आप मुझे नौकरी से निकाल देना। मेरा दिया हुआ पैसा भी आप अपने पास रख सकते हैं। मैं आपको ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि ताकि मुझे ये एहसास होता रहे कि इसमें मेरी भूमिका अहम है। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं आपकी टीम का वक्त बर्बाद नहीं करूंगा। आपके रिजेक्शन के इंतजार में...''
कंपनी के मालिक ने पिच को शेयर कर क्या कहा?
Wingify के फाउंडर यानी मालिक पारस चोपड़ा ने इस पिच को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है, ''इस तरह से आप लोगों का अपनी ओर ध्यान खीचतें हैं। ये तो साफ है कि मैं आपसे पैसे नहीं लूंगा...लेकिन मैं आपके पिच से बहुत ज्यादा प्रभावित हूं।''
बता दें कि Wingify एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। 2009 में पारस चोपड़ा ने इसको शुरू किया था। पारस चोपड़ा दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से गोल्ड मेडल विजेता रह चुके हैं। इतना ही नहीं पारस चोपड़ा फोर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में भी शामिल हो चुके हैं। Wingify के अलावा पारस चोपड़ा Nintee और VWO के भी फाउंडर और मालिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications