कांग्रेस सांसदों की हरकत पर बोले सुनील जाखड़- जिसमें खाते हैं, उसी में छेद करते हैं

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि वो पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर पार्टी सांसदों प्रताप सिंह बाजवा एवं शमशेर सिंह दुलो के खिलाफ घोर अनुशासनहीनता के आरोप में कार्यवाई की मांग करेंगे। हाल ही में दोनों सांसदों ने राज्य सरकार के खिलाफ जाते हुये राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया था। बाजवा एवं दुलो ने जहरीला शराब हादसे में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाना बनाते हुये राज्यपाल बीपी सिंह बदनोरे को एक ज्ञापन दिया था और अवैध शराब के कारोबार के मामले की जांच सीबीआई एवं प्रवर्तन निदेशालय से कराने की मांग की थी। इसके बाद जाखड़ का यह बयान आया है।

कांग्रेस सांसदों की हरकत पर बोले सुनील जाखड़- जिसमें खाते हैं, उसी में छेद करते हैं

जाखड़ ने बताया कि ऐसे हादसे किसी भी व्यक्ति को इस बात की इजाजत नहीं देते हैं कि वह अनुशासनहीनता में शामिल हो। जाखड़ ने कहा कि यह समय पार्टी को बीमारी लगने से बचाने का है, यह समय कांग्रेस को बाजवा एवं दुलो जैसे छोटी सोच वाले लोगों से बचाने का है। जाखड़ ने कहा कि जिस थाली में ये खाते हैं उसी में छेद करते हैं और इसके लिये उन्हें कोई शर्म नहीं आती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+