बस एक महीने बाद से वाट्सऐप चलाने के भी लगेंगे पैसे!

नई दिल्ली। आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई न कोई मैसेज वायरल होता रहता है। इन दिनों भी वाट्सऐप पर वाट्सऐप के ही इस्तेमाल को लेकर एक ऐसा मैसेज वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज के बारे में।

ये है वायरल हो रहा मैसेज

ये है वायरल हो रहा मैसेज

मोदीजी के Made in india नारे को आगे बढ़ाओ। भारतीयों से अपील है कि 1 September से भारत में WhatsApp चलाने के लिए 56 रुपए साल का देना होगा। इसके बिना यूज नहीं कर पाएंगे। ऐसे में अमेरिकन ऐप WhatsApp को बंद करके इसकी जगह भारत की कंपनी द्वारा बनाए सोशल मीडिया ऐप Telegram का यूज करें। इससे फीस के तौर पर 20 करोड़ भारतीय WhatsApp यूजर्स के 1120 करोड़ रुपए भारत के बाहर जाने से बचेंगे। तुरंत WhatsApp को डिलीट करें।

ये हैं मैसेज के दावे

ये हैं मैसेज के दावे

वायरल मैसेज में 2 दावे किए जा रहे हैं-
1- 1 सितंबर से भारतीय यूजर्स को WhatsApp चलाने के लिए 56 रुपए सालाना का चार्ज देना होगा।
2- टेलिग्राम को Made In India ऐप बताया गया है और इसे चलाने की अपील की गई है।

ये है मैसेज के दावों का सच

ये है मैसेज के दावों का सच

1- मैसेज में सितंबर से वाट्सऐप यूजर्स से 56 रुपए का चार्ज लेने का दावा झूठा पाया गया। न तो वाट्सऐप और न ही इसकी पैरेंट कंपनी फेसबुक की तरफ से ऐसी कोई घोषणा की गई है।
2- वहीं जब इस मैसेज के दूसरे दावे का सच जानने के लिए छानबीन की गई तो पता चला कि टेलीग्राम एक जर्मन कंपनी है, जिसका मुख्यालय बर्लिन में है। यानी टेलीग्राम कोई भारतीय सोशल मीडिया ऐप नहीं है, इसलिए दूसरा दावा भी झूठा साबित होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+