Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

याकूब की फांसी रुकवाने की कोशिश करने वाले प्रशांत भूषण को फटे जूते से मारूंगाः अभिजीत

नई दिल्ली। एक बार फिर से देश के जाने-माने सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं, उन्होंने इस बार मुंह खोला है देश के जाने-माने अधिवक्ता प्रशांत भूषण के खिलाफ। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह उनको फटे हुए जूते से मारेंगे।

दरअसल यह बयान उन्होंने इसलिए दिया कि क्योंकि प्रशांत भूषण समेत देश के कई वरिष्ठ वकीलों ने बुधवार देर रात सुप्रीम कोर्ट में मुंबई बम धमाकों के लिए फांसी की सजा पाने वाले याकूब मेमन की फांसी माफ होने के लिए पैरवी की थी लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला नहीं बदला।

जिसके तुरंत बाद अभिजीत ने ट्वीट किया कि '@AnuragWROXTAR यार इस प्रशांत भूषण को जूते मारने के लिए भी अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा...पूरा देश कतार में है।' उसके तुरत बाद उन्होंने एक दूसरी ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि 'यार मैं प्रशांत भूषण को फटा हुआ सस्ता जूता मारूंगा (मेरा वाला जूता महंगा है) उसकी डेड बॉडी पर, कैमरा रेडी रखना'।

अभिजीत ने पहली बार इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। इससे पहले हिट ऐंड रन केस में सलमान खान को सजा के ऐलान के बाद भी गायक अभिजीत ने विवादित ट्वीट करके हंगामा खड़ा किया था उन्होंने सड़क पर सोने वालों को कुत्ता करार दिया था, हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+