सोनिया गांधी, खड़गे...राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाएंगे? अब कांग्रेस ने दिया ये जवाब

कांग्रेस ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को धन्यवाद कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए निमंत्रण मिला है।

अब सवाल ये उठता है कि आखिर मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे या नहीं? फिलहाल कांग्रेस ने अपना रुख नहीं बताया कि पार्टी के शीर्ष नेता इसमें शामिल होंगे या नहीं।

Congress on Ram Temple ceremony

हालांकि पीटीआई के हवाले से सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। गुरुवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पुष्टि की कि पार्टी नेताओं को समारोह का निमंत्रण मिला है।

केसी वेणुगोपाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि, ''श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हमें भी आमंत्रित किया है, हमें आमंत्रित करने के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं।'' इस सवाल पर कि क्या कांग्रेस नेता समारोह में शामिल होंगे? वेणुगोपाल ने कहा, "आपको पार्टी के रुख के बारे में पता चल जाएगा। हमारे नेता शामिल होंगे या नहीं, ये आपको 22 जनवरी को पता चल जाएगा।"

सूत्रों ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण भेजा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को राम मंदिर निर्माण से जुड़े एक प्रतिनिधिमंडल ने आमंत्रित किया था, जिसमें नृपेंद्र मिश्रा भी शामिल थे।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना करेंगे। प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से 48 दिनों के लिए मंडल पूजा होगी और 23 जनवरी से रामलला के दर्शन जनता के लिए खुले रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+