सोनिया गांधी क्या 2024 लोकसभा चुनाव तेलंगाना से लड़ेंगी? जानें क्या बोली कांग्रेस
Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2024 में तेलंगाना में बंपर जीत के बाद कांग्रेस पार्टी का मनोबल चार गुना बढ़ गया है। वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और वर्ष के अंत में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाली कांग्रेस ने अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

तेलंगाना के चुनाव परिणामों से उत्साहित राज्य कांग्रेस ने पार्टी सुप्रीमों सोनिया गांधी के सामाने बड़ा अनुरोध किया है। तेलंगाना कांग्रेस ने सोमवार को अपनी राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक की जिसमें एक प्रस्ताव पारित कर सोनिया गांधी से राज्य से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया।
सोमवा को ये बैठक तेलंगाना कांग्रेस मुख्यालय गांधी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्उी भी शामिल हुए। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क ने पीएसी सदस्यों को राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में बताया।
बैठक के बाद तेलंगाना कांग्रेस ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। जिसको संबोधित करते हुउए पूर्व मंत्री शब्बीर अली ने कहा कि पीएसी ने हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करने वाले वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए एक प्रस्ताव भी पारित किया।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री शब्बीर अली ने कहा पीएम ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें सोनिया गांधी से तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा हम उनहें और एसआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी एक पत्र लिख रहे हैं। अली ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मेढ़क से चुनाव लड़ा था। अब हम चाहते है ये इतिहास दोहराया जाए और इंदिरा गांधी की बहू सोनिया गांधी तेलंगाना से चुनाव लड़ें।
प्रेस वार्ता में शब्बीर अली ने जानकारी दी कि प्रत्येक राज्य मंत्री को अगले साल के लोकसभा चुनाव के लिए एक लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications