सचिन, रेखा और शाहरूख कर सकते हैं एमपी कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार

Sachin Tendulkar and Rekha
भोपाल। अगर आ रही खबरों की मानें तो मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस के लिए सचिन तेंदुलकर, शाहरूख खान, रेखा, रवीना टंडन और नगमा जैसे सितारे चुनाव प्रचार कर सकते हैं। हालांकि हरियाणा क्रिकेट संघ को दिये गये एक बयान में सचिन ने कहा था कि फिलहाल मेरा ऐसा कोई प्‍लान नहीं है, मैं वेस्‍टइंडीज के खिलाफ होने वाले दो टेस्‍ट मैचों के लिए तैयारी कर रहा हूं। गौर हो कि पिछले साल ही सचिन तेंदुलकर, रेखा और उद्योगपति अनु आगा ने यूपीए द्वारा राज्‍य सभा की सदस्‍यता ग्रहण की थी। (हालांकि चुनाव प्रचार को लेकर सचिन पर अभी भी कश्‍मकश कायम है।)

इसके पहले कांग्रेस लीडर और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार ज्‍योर्तिआदित्‍य सिंधिया ने कहा था कि वह सचिन से कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए कहेंगे। जबकि प्रचार के लिए रवीना टंडन और शाहरूख खान को भी बुलाया जा सकता है। गौर हो कि चुनावी सर्वे दर्शा रहे हैं एमपी में भाजपा की वापसी तय है, इसलिए कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए हर पैंतरा अपनाना चाहती है।

राजीव ने किया इनकार

बीसीसीआई के उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला ने इन बातों से इनकार किया है और कहा कि सचिन इस समय रणजी में खेल रहे हैं और इसके बाद दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में खेलेंगे अत: इस दौरान वह अन्‍य गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएंगे। क्रिकेट से सन्‍यास लेने के बाद वह जो भी करना चाहें, उसके लिए वह स्‍वतंत्र हैं।

भाजपा ने उड़ाया सितारों का मजाक

भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रचार के लिए आने वाले सितारों का मजाक उड़ाते हुए कहा है कि 'रेखा, अमिताभ बच्‍चन को प्रभावित कर सकती हैं, सचिन क्रिकेट खेल सकते हैं लेकिन वो कांग्रेस के लिए वोट नहीं इकट्ठा कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+