क्या अगले साल खत्म हो जाएगी Old Tax Regime? सुनिए वित्त मंत्री का जवाब
New Tax Regime vs Old Tax Regime 2024: मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि आयकर New Tax Regime में Standard Deduction ₹50,000 से बढ़ाकर ₹75,000 दी गई है।
न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होने के बाद सवाल उठने लगा कि क्या देश में ओल्ड टैक्स रिजीम खत्म होने वाली है?

केंद्रीय बजट पेश करने के बाद मंगलवार दोपहर को निर्मला सीतारमण ने मीडिया से बात की और ओल्ड टैक्स रिजीम खत्म होने के सवाल पर जवाब दिया।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस पर कोई फैसला नहीं किया जा सकता कि पुरानी कर व्यवस्था खत्म होगी या नहीं? केवल इतना कह सकती हूं कि पुरानी आयकर व्यवस्था को सरल बनाने का इरादा है। यह नहीं कहा जा सकता कि पुरानी व्यवस्था खत्म होगी या नहीं?
इससे पहले सुबह बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने न्यू टैक्स रिजीम में बदलाव की घोषणा की, जिसमें मानक कटौती को 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये करना और स्लैब को चौड़ा करना (कर दरों में बदलाव किए बिना) शामिल है।
वित्त मंत्री ने कहा कि इन संशोधनों से वेतनभोगी करदाताओं को सालाना 17,500 रुपये तक की बचत करने की सुविधा मिलेगी।
अब न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। नई टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलेगा।
पुरानी टैक्स रिजीम चुनने पर 2.5 लाख रुपए तक की इनकम ही टैक्स फ्री रहेगी, लेकिन इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 87A के तहत 5 लाख तक की इनकम पर टैक्स बचा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications