संन्यास के ऐलान के बाद महेंद्र सिंह धोनी भाजपा संग करेंगे राजनीतिक पारी की शुरूआत, पूर्व मंत्री का दावा
Recommended Video
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम इंडिया का सफर बुधवार को उस वक्त समाप्त हो गया, जिस वक्त सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने उसे 18 रनों से शिकस्त दे दी, दो दिन चले इस मैच में मिली हार से भारतीय खेल प्रेमी काफी निराश हैं, इस मैच में जब भारत मात्र 75 रनों पर 5 विकेट खो चुका था उसी वक्त आधे भारतीयों ने अपने घरों के टीवी को बंद कर दिया था लेकिन रविंद्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी मैच में जोरदार वापसी की, हालांकि धोनी के रन आउट होते ही भारतीयों की सारी उम्मीदें टूट गईं।

धोनी ज्वाइन कर सकते हैं भाजपा!
जिस वक्त धोनी पवेलियन की ओर लौट रहे थे, उस वक्त निराशा, गुस्सा और हताशा सब कुछ उनके चेहरे पर दिखाई दे रहा था, उनके फैंस को भी लग रहा था कि शायद अब इस मैच के बाद वो धोनी को किसी भी क्रिकेट के मैदान में नीली जर्सी पहने ना देख पाएं क्योंकि ऐसी खबरे हैं कि धोनी विश्वकप के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, भारत के ही नहीं दुनिया के बेस्ट क्रिकेट कैप्टन की लिस्ट में शामिल होने वाले एमएस धोनी के बारे में एक चौंकाने वाली खबर आई है।

धोनी बहुत जल्द करेंगे ऐलान
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक धोनी संन्यास के बाद भाजपा में शामिल होकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत कर सकते हैं, चैनल का माने तो बिहार बीजेपी के एक बड़े नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा है कि धोनी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करें, इसके लिए कई बार उनसे बात की गई है और बहुत जल्द ही औपचारिक तौर पर इस बात का ऐलान हो सकता है।

अमित शाह से मिले थे एमएसधोनी
गौरतलब है कि भाजपा के जनसंपर्क अभियान के दौरान देश के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने कहा कि देश के जो रोल मॉडल्स हैं, चाहे वो किसी भी क्षेत्र से हो, उन्हें भाजपा अपने साथ लाने का प्रयास कर रही है, धोनी केवल देश के ही नहीं विश्व के महानतम और लोकप्रिय क्रिकेटर्स में शामिल हैं, ऐसे में अगर वो बीजेपी के साथ आते हैं ये एक बहुत अच्छी बात होगी क्योंकि वो देश का गौरव हैं।

सबकी निगाहें सिर्फ धोनी पर
फिलहाल हमेशा खामोश रहकर बड़े फैसले करने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस बारे में क्या फैसला लेते हैं, यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी सरगर्मियां पैदा कर दी हैं।
-
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Suvendu Adhikari Net Worth: नंदीग्राम से पर्चा भरते ही चर्चा में शुभेंदु अधिकारी, कितनी है उनकी कुल संपत्ति? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?












Click it and Unblock the Notifications